
Narottam Mishra on Asaduddin Owaisi : गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को आड़े हाथों लिया है। अयोध्या में बन रही मस्जिद को लेकर दिए गए उनके बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि क्या वे मुफ़्ती हैं जो फतवा जारी करेंगे। उन्होने काह कि वे सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की अवमानना कर रहे हैं, जो कि सरासर गलत है।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘ओवैसी जी क्या मुफ्ती हैं जो फतवा जारी कर रहे हैं। ये निर्णय सुप्रीम कोर्ट का है और ओवैसी जी वकील हैं। वकील होकर आप न्यायालय की अवमानना करने की तरफ बढ़ रहे हैं। आप मुफ्ती हो नहीं और फतवा जारी कर रहे हो, वकील हो और न्यायालय की अवमानना कर रहे हो। हो क्या गया है आपको?’ उन्होने कहा कि इस देश में सभी मुस्लिम सुरक्षित हैं। यहां उन्हें कोई डर नहीं है, सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले ही घबरा रहे हैं।
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि देश में मुस्लिमों को कोई खतरा नहीं है। इसपर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि मोहन भागवत कौन होते हैं मुसलमानों को देश में रहने या हमें हमारे धर्म का पालन करने की अनुमति देने वाले। इसे लेकर गृह मंत्री ने कहा है कि मोहन भागवत ने जो कहा वो सच है। उन्होने ये बात उन लोगों के लिए कही है जो कहते आ रहे हैं कि भारत में रहने पर उन्हें डर लगता है। ये वो लोग हैं जो टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं। ये संदेश कांग्रेस और ओवैसी जैसे लोगों के लिए था जो इनको डर दिखाकर राजनीति करते हैं इसीलिए वो इस बयान से घबरा रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश में सभी सामान हैं, सभी को बराबर अधिकार है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी तो कहते ही हैं सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास।
[dgv_vimeo_video id=”788564151″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

