MP News : नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर साधा निशाना, कहा ‘विभाजन की राजनीति करती है कांग्रेस’

MP News : नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर साधा निशाना, कहा ‘विभाजन की राजनीति करती है कांग्रेस’

Narottam Mishra targeted Kamal Nath : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ छिंदवाड़ा में ईद मिलादुन्नबी मैदान में रोजा अफ्तारी कार्यक्रम शामिल हुए थे। यहां उन्होने बिना किसी का नाम लिए कहा था कि पूरे देश का माहौल आप लोग देख रहे हैं, देशभर में दंगे फसाद हो रहे हैं। इसके बाद बीजेपी ने उनके इस बयान की जमकर आलोचना की है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा कि कमलनाथ जी ने रोजेदारों के बीच विष वमन कर सिद्ध कर दिया कि कांग्रेस विभाजन की राजनीति करती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा इफ्तार पार्टी में दंगे फ़साद की चर्चा का वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ व कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही विभाजन की राजनीति करती आई है, यह कमलनाथ जी के वीडियो ने भी सिद्ध कर दिया है। उन्होने कहा कि ‘गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि में कमलनाथ जी से पूछना चाहता हूँ कि पवित्र धार्मिक कार्यक्रम में रोजेदारों के बीच उन्होंने विष वमन क्यों किया। दंगे फ़साद का डर दिखाकर अलगाव विभाजन का प्रयास क्यों किया। वोटो के लिए वो आखिर कब तक कांग्रेस विभाजन की राजनीति करेगी।’

गृह मंत्री ने कहा कि ‘कमलनाथ जी, देश का अल्पसंख्यक वर्ग बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी जी पर कितना विश्वास करता है यह कल पद्मश्री से नवाजे गए शब्बीर कादरी का बयान ही सुन लेते तो समझ में आ जाता। उन्होंने मोदी जी की खुले दिल से तारीफ की है। एक दिन पहले ही गुलाम नबी आजाद ने भी मोदी जी के काम को सराहा था। लेकिन आप यह सब नही सुनेंगे, क्योंकि आप और कांग्रेस वोटों के लिए साम्प्रदायिकता की राजनीति करते हैं।’ उन्होने कांग्रेस पर वोटों के लिए सद्भावना को बिगाड़ने का आरोप लगाया।

[dgv_vimeo_video id=”815223471″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews