
Narottam Mishra on the film The Kerala Story : इंदौर में एक युवती ने एक युवक पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ऐसा उसने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ देखने के बाद किया। इसे लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि ये फिल्मों का व्यापक असर होता है। वहीं उन्होने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी द्वारा इस फिल्म को बैन किए जाने पर निशाना साधा।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इंदौर में फैजान नाम के युवक के खिलाफ एक युवती ने धर्म परिवर्तन करने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। ये होता है फिल्मों का समाज पर असर। उन्होने कहा कि ‘ममता दीदी..जिस केरल स्टोरी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी बंगाल में नही चलने दे रहीं आप। हमारी बेटी जब इंदौर में फिल्म देखने गई तो उसका मानस परिवर्तन हुआ और उसने रिपोर्ट करा फैजान को गिरफ्तार करवाया और कार्रवाई कराई। जो लोग केरल स्टोरी का विरोध कर रहे हैं उनको भी समझना चाहिए कि किस तरह से व्यक्ति की मानसिकता और ब्रेन वॉश जो करते थे उनके बारे में उल्टा ब्रेन वॉश होकर आज हमारी बेटी इंदौर में न्याय पा रही हैं और बाकी जगह भी बेटियां न्याय पा रही हैं।’
गृहमंत्री ने कहा कि थानों में मौजूद महिला डेस्क को निर्देशित किया गया है कि लव जिहाद संबंधित शिकायत आने पर बेटियों की काउंसलिंग करें, ताकि उन्हें पूरा पूरा न्याय मिल सकें। उन्होने कहा कि वातावरण को विषाक्त करने वाले और विषाक्त वातावरण का निर्माण करने वालों पर जो भी कठोर कार्रवाई संभव है, वो होनी चाहिए। वहीं उन्होने एक बार फिर कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा कि आपके खुद के हाथ 84 के दंगों के खून से सने हैं लेकिन आप चरित्र हत्या की राजनीति कर रहे हैं। वीडी शर्मा पर लगाए गए उनके आरोपों के पलटवार में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इसे लेकर कमलनाथ को माफी मांगनी चाहिए।
[dgv_vimeo_video id=”829307515″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

