MP News : नरोत्तम मिश्रा ने सज्जन सिंह वर्मा पर कसा तंज, पूछा ‘कौन कर रहा है कमलनाथ के खिलाफ षडयंत्र’

MP News : नरोत्तम मिश्रा ने सज्जन सिंह वर्मा पर कसा तंज, पूछा ‘कौन कर रहा है कमलनाथ के खिलाफ षडयंत्र’

Narottam Mishra’s sarcasm on Sajjan Verma : कांग्रेस में मचे अंदरूनी घमासान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज किया है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा था कि कांग्रेस में कमलनाथ के खिलाफ षडयंत्र चल रहा है। क्योंकि कमलनाथ को कटघरे में खड़ा करना एक तरह का षडयंत्र है। इसपर गृहमंत्री ने कहा है कि ‘बहुत गंभीर वरिष्ठ नेता हैं सज्जन जी। षडयंत्र का जिक्र कर रहे है कमलनाथ जी के लिए। वो जानते भी होंगे कि षड्यंत्र कौन कर रहा है।’

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘कांग्रेस की सज्जनवाणी सुनी आपने..कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा जी कमलनाथ जी के लिए षडयंत्र का जिक्र कर रहे हैं। कांग्रेस के जिन बड़े नेताओं ने प्रदेश में मुगल सल्तनत जैसी कांग्रेस स्थापित की थी उस पर कमलनाथ जी काबिज हो गए हैं। कांग्रेस का एक गुट कमलनाथ जी की जड़ें खोदने में लगा हुआ है।’ उन्होने कहा कि अब उनको स्पष्ट करना चाहिए कि कौन षडयंत्र कर रहा है। अब आगे देखना है कि सज्जन जी किसका षडयंत्र उजागर करते हैं।

बता दें कि अरूण यादव ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कहा था कि चुनाव के बाद आलाकमान और विधायक दल में इसका चुनाव होगा। वहीं कांग्रेस ने अरूण यादव के क्षेत्र वाले खंडवा और खरगोन जिले में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर रोग लगा दी थी। वही सीएम वाले बयान पर सज्जन वर्मा ने कहा था कि कमलनाथ के खिलाफ षड्यंत्र चल रहा है। इसी को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कटाक्ष करते हुए उनसे सवाल किया है कि वे बताएं कि आखिर कौन है जो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews