MP News : नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर फिल्मी अंदाज में कसा तंज, कहा ‘एक्सीडेंट हो गया रब्बा रब्बा’

MP News : नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर फिल्मी अंदाज में कसा तंज, कहा ‘एक्सीडेंट हो गया रब्बा रब्बा’

Narottam Mishra taunts Kamal Nath in film style : नरोत्तम मिश्रा ने फिल्मी अंदाज़ में कमलनाथ पर तंज़ कसा है। कमलनाथ की ‘मेरा क्या कसूर है’ वाली बात पर चुटकी लेते हुए गृह मंत्री ने कहा कि ‘दोनों सत्ता के नशे में चूर..न इनका कसूर न उनका कसूर। न इनने सिग्नल देखा न उनने सिग्नल देखा। एक्सीडेंट हो गया रब्बा-रब्बा।’ उन्होने कहा कि कमलनाथ जी आपका कसूर यह था कि आपने जनता से झूठ बोला, किसानों को ठगा ओर नौजवानो से झूठ बोला।

बता दें कि एक दिन पहले कमलनाथ ने इंदौर में कहा था कि आने वाले चुनाव में वो ‘आखिर मेरा क्या कसूर था’ थीम पर चुनाव लड़ेगी। इसी बात पर कटाक्ष करते हुए गृह मंत्री ने फिल्मी गीत ‘न तेरा कसूर न मेरा कसूर’ का उदाहरण देकर पूर्व  मुख्यमंत्री पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी को तो अंतर्मन  में झांककर देखना चाहिए कि उनका कसूर क्या था। जनता ,किसान ,नौजावनो से झूठ बोलना क्या मामूली कसूर  है। गृह मंत्री ने कहा कि सरकार बनते ही छोटे भाई बड़े भाई सत्ता के नशे में चूर हो गए थे। सरकार कैसी चल रही थी सब जानते हैं। अब पूछ रहे हैं मेरा क्या कसूर था ? इनके लिए तो मुझे एक फ़िल्म का गाना याद आता है..दोनों सत्ता की मस्ती में चूर..उनका कसूर ,न इनका कसूर…न उनने सिंग्नल देखा,न इनने सिंग्नल देखा..एक्सीडेंट हो गया..रब्बा..रब्बा।

गृह मंत्री कहा कि ‘कमलनाथ जी आपको अपना कसूर जानना है तो अपने अंतर्मन में झांकिए। खुद आपको आपके सवाल का जवाब मिल जाएगा। आपका कसूर यह था कि आप अपनी ही पार्टी नही संभाल पाए।आपका कसूर था कि आपने किसान को धोखा दिया। 10 दिन में 2 लाख का कर्जा माफ नहीं किया। गरीबो की संबल योजना बंद कर दी। जनहितैषी अन्य योजनाएं बंद कर दी थी। नौजवानो को भत्ता देने का झूठ बोला। आपको कांग्रेस के लोग ही आपका कसूर बता देंगे। एक बार उनसे पूछ कर तो देखें।’ उन्होने कहा कि सबको पता है कि आप व्यापारी हैं। आपने सरकार भी व्यापार की तरह चलाई थी। आपका सरकार चलाने का तरीका  व्यावसायिक था। आप कॉर्पोरेट कल्चर से सरकार चला रहे थे। जनता से कोई मतलब नहीं था। आपने नफा और नुकसान देखकर सरकार चलाई। अब आप अपने को आम आदमी बता रहे हैं लेकिन जनता सारी असलियत जानती है और चुनावी नतीजे में ये साफ हो जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”814872763″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews