MP News : आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सरकार का नया आदेश, कलेक्टर्स को ये निर्देश जारी

MP News : आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सरकार का नया आदेश, कलेक्टर्स को ये निर्देश जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कम होने के चलते सरकार ने अब आंगनबाड़ी केंद्रों (Anganwadi centers) को भी खोलने के निर्देश दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department MP) ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को पत्र लिखकर कल 3 फरवरी से आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालित करने के आदेश दिए हैं लेकिन हिदायत दी है कि ये संचालन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ही किया जाये।

महिला एवं बाल विकास संचालक द्वारा पिछले दिनों सभी जिला कलेक्टरों (District Collectors) को आदेश जारी किए गए थे। आदेश के मुताबिक कोरोना संक्रमण (Corona Infection) की स्थिति को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को 31 जनवरी 2022 तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया था।

ये भी पढ़ें – GATE 2022:- कोरोना के कारण GATE परीक्षा को स्थगित करने की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट राजी

आज बुधवार 2 फरवरी को महिला एवं बाल विकास विभाग ने  एक नया आदेश जारी किया।  विभाग के संचालक डॉ रामराव भोंसले के हस्ताक्षर से सभी जिला कलेक्टर्स को सम्बोधित आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत 3 फरवरी गुरुवार से किया जाये। गौरतलब है कि 1 से 12 तक के स्कूलों को भी सरकार ने 1 फरवरी से खोल दिया है।

ये भी पढ़ें – Koo Social Media War: भाजपा और कांग्रेस में चुनावी जंग से पहले शुरू हुई कैंपेन की जंग

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews