MP : नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए 10 अक्टूबर से विशेष अभियान, निर्देश जारी

MP : नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए 10 अक्टूबर से विशेष अभियान, निर्देश जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नए मतदाताओं को जोड़ने ले लिए मध्यप्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 10 अक्टूबर 2022 से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सभी कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। ये अभियान 10 दिन यानी 20 अक्टूबर तक चलेगा।

Dindori : सीएम शिवराज ने मंच से डीएसओ को किया सस्पेंड, उज्जवला योजना में लापरवाही का मामला

नए मतदाताओं को जागरुक करने के लिए ये खासतौर पर ये अभियान हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय सहित सभी शिक्षण संस्थानों में चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके तहत सभी संस्थानों में युवा मतदाताओं को जागरुक करने के लिए बीएलओ की टीम जाएगी। इसके लिए बीएलओ की टीम का गठन किया जाएगा। जिन छात्र छात्राओं का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है उनका नाम वोटर हेल्पलाइन एप से जोड़ा जाएगा।

इस दस दिवसीय विशेष अभियान में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए हर शिक्षण संस्थान में मतदाता जागरुकता पोस्टर लगाए जाएंगे। मतदाता साक्षरता क्लब का गठन किया जाएगा। कैंपस एंबेसडर की नियुक्ति कर उनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर शिक्षण संस्थान में एक शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा, उनका नाम नंबर जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजा जाएगा। हर हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में नियुक्त नोडल अधिकारी और कैंपस एंबेसडर का नाम व मोबाइल नंबर संस्थानों में सुरक्षित स्थानों पर लिखा जाएगा। मतदाता साक्षरता क्लब, कैंपस एंबेसडर और निर्वाचन नोडल अधिकारियों को साल में एक बार प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews