MP News : संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने बनाया सीएम शिवराज को संबोधित करते हुए गाना, पूछा ‘तुम कहां हो, कहां हो, कहां हो कहां…’

MP News : संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने बनाया सीएम शिवराज को संबोधित करते हुए गाना, पूछा ‘तुम कहां हो, कहां हो, कहां हो कहां…’

Samvida Swasthya Karmi MP : मध्य प्रदेश संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए एक नया और नायाब तरीका इजाद किया है। इन्होंने अपनी मांगों को लेकर एक गाना बनाया है। यह गाना शाहरुख खान की मशहूर फिल्म ‘वीर ज़ारा’ के गीत “मैं यहां हूं” पर आधारित है।

इस गाने की शुरुआत में संविदाकर्मी अर्जी अनसुनी की जाने पर मुख्यमंत्री से पूछ रहे हैं “तुम कहां हो कहां हो कहां हो कहां…”। इस वीडियो के माध्यम से संविदाकर्मी सीएम को जून 2018 में घोषित की गई नीति की याद दिलाते हुए उसे लागू कर अपना वादा पूरा करने की बात कह दे हैं। साथ ही संविदा शोषित जीवन से मुक्त कर नियमित करने की अर्जी लगा रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रदेश के कुल 32000 संविदा स्वास्थ कर्मी दिसंबर 2022 से हड़ताल पर हैं। इनकी मांग है संविदाकर्मियों का नियमितीकरण और उनपर लगाए गए केस खत्म किए जाना। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री का घेराव करने वाले कर्मियों को अपराधियों की तरह जेल तक जाना पड़ा। जनवरी माह में सरकार के साथ बातचीत और 1 महीने में समाधान देने के आश्वासन के साथ संविदाकर्मियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी।

लेकिन यह हड़ताल दोबारा फिर उन्हीं मांगों को लेकर शुरू की गई। इस बार संविदाकर्मियों ने अलग-अलग तरह से अपना विरोध प्रदर्शित किया। कभी घास भूसे की रोटी खाकर, तो कभी हाथों में मांगें लिखी मेहंदी लगाकर, कभी क्रमिक भूख हड़ताल कर तो कभी खून से सीएम को खत लिखकर। अब आज संविदाकर्मियों द्वारा जारी किया गया यह गीत उनकी मांगों को पूरा करवाने का एक और अनूठा तरीका है।

[dgv_vimeo_video id=”821913731”]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews