MP News : प्रदेश में खुलेगी NIA की ब्रांच, सुनिए क्या कहा गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने

MP News : प्रदेश में खुलेगी NIA की ब्रांच, सुनिए क्या कहा गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की शांति को भंग करने की कोशिश करने वाले आतंकी संगठनों से अब NIA निपटेगी।  मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब जल्दी ही मध्य प्रदेश में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की ब्रांच खुलेगी।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (HM Narottam Mishra) ने आज बुधवार को अपनी नियमित ब्रीफिंग में मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की ब्रांच मध्य प्रदेश में जल्द खुलने जा रही है।  उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन JMB और सूफ़ा के मामले NIA के पास गए हैं। जिसकी जांच NIA करेगी।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों को जल्द होगा मानदेय का भुगतान, आदेश जारी, 25 तक काम पूरा करने के निर्देश

उधर नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मचे सियासी घमासान पर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि हमने तो चुनाव की घोषणा कर दी थी लेकिन कोर्ट कांग्रेस (MP Congress) गई और अब नतीजा सबके सामने है।

ये भी पढ़ें – पेंशन योजना में संशोधन की तैयारी, कैबिनेट ने दी मंजूरी, पेंशनर्स को मिलेगा लाभ

उन्होंने कहा कि पिछड़ों को गले लगाकर पीठ में छुरा भोंकने का काम कांग्रेस शुरू से करती आई है। मध्यप्रदेश का पिछड़ा वर्ग कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के पिछड़ा वर्ग विरोधी चरित्र को अच्छी तरह से जान और समझ चुका है।

संसदीय कार्य मंत्री एवं मप्र सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पिछड़े वर्ग के हितों के लिए मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार कृत संकल्पित है। इसीलिए सुप्रीम कोर्ट के विषय को गंभीरतापूर्वक लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी विदेश यात्रा स्थगित की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews