MP News : कांग्रेस की हार पर कमलनाथ ने कहा ‘छोटे छोटे लोगों को बड़ा पैसा दिया, जनता बहक गई’, बीजेपी ने साधा निशाना

मध्य प्रदेश और ख़ासकर छिंदवाड़ा को लेकर कमलनाथ कह रहे हैं कि बीजेपी ने सरकारी मशीनरी और पैसों का दुरुपयोग किया है, इसलिए कांग्रेस की हार हुई। इसे लेकर अब बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने उन्हें घेरते हुए कहा है कि इस तरह के बयान पर छिंदवाड़ा की स्वाभिमानी जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी।
Election

MP News : मध्य प्रदेश में कांग्रेस सभी सीटें हार चुकी हैं और इसके बाद ये बार-बार ये सवाल उठ रहे हैं कि आख़िर चूक कहां रह गई। इसे लेकर पार्टी द्वारा विचार करने की बात भी कही गई है। ख़ासकर ऐसी सीटें जहां दिग्गज नेता हारे हैं..उन्हें लेकर पार्टी को वाक़ई मंथन करने की जरुरत है। ऐसी ही सीट है छिंदवाड़ा जो कमलनाथ का गढ़ मानी जाती है। इसपर उनके बेटे नकुलनाथ पूर्व सांसद थे लेकिन इस बार कांग्रेस ये सीट भी हार गई है।

कमलनाथ ने कहा ‘जनता बहक गई’

इस बारे में जब कमलनाथ से सवाल किया गया तो उनका कहना था कि ‘ये पूरा प्रशासन का..पैसों का दुरुपयोग हुआ। छोटे छोटे लोगों को बड़ा पैसा देना, यही कारण था। जनता बहक गई।’ इस तरह वो अपनी हार का ठीकरा बीजेपी द्वारा पैसों और प्रशासनिक मशीनरी पर फोड़ रहे हैं। इसी के साथ वो ये भी कह रहे हैं कि ‘जनता बहक गई’। इस तरह वो कह रहे हैं कि उनके क्षेत्र की जनता पैसों और प्रशासन के दबाव में आ गई।

बयान पर नरेंद्र सलूजा ने घेरा

इसे लेकर अब बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ‘जिस छिन्दवाड़ा की जनता ने कमलनाथ जी को 45 वर्षों तक सिर पर बैठाये रखा , उसने आज आईना दिखाया तो कह रहे है कि “छिन्दवाड़ा की जनता बहक गई”। अरे बहक तो आप गये है कमलनाथ जी, जो छिन्दवाड़ा की जनता के बारे में इस तरह की बेहूदी टिप्पणी कर रहे है। सबको पता है कि धनबल की मदहोशी में कौन बहक रहा था। जनता ने तो सारी मदहोशी उतार दी है। जनता को आपने अपने धन बल के दम पर इतने वर्षों तक गुमराह किया , झूठे विकास के वादे किये और अब जब जनता आपकी सच्चाई समझी तो उसने आपको घर भेज दिया तो आप पैसे , ख़रीदने के , बहकने जैसे आरोप जनता पर लगाकर उनका मज़ाक़ उड़ा रहे है। याद रखिये छिन्दवाड़ा की जनता स्वाभिमानी है , इस बयान पर आपको कभी माफ नहीं करेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews