MP News : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को तोहफा, मानदेय में वृद्धि, आदेश जारी, मिलेंगे अन्य लाभ भी, खाते में आएंगे इतने रुपये

MP News : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को तोहफा, मानदेय में वृद्धि, आदेश जारी, मिलेंगे अन्य लाभ भी, खाते में आएंगे इतने रुपये

MP News :  मध्य प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए खुशखबरी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों उनके सम्मेलन में जिस तोहफे का ऐलान किया था, महिला एवं बाल विकास विभाग ने आज उसके आदेश जारी कर दिए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 3000/- रुपये और सहायिका एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 750/ रुपये की व्यद्धि की गई है। ये आदेश 1 जुलाई से प्रभावी होगा, यानि अगस्त का जो मानदेय मिलेगा वो बढ़ा हुआ मिलेगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी किया आदेश 

महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेश में कहा गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओंके मानदेय में 1000/- की वार्षिक वृद्धि  एवं सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में 500/- रुपये की वार्षिक वृद्धि अगले साल से प्रभावी होगी, इसके अलावा 62 साल की आयु पूर्ण सेवानिवृत होने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को एक मुश्त 1,25,000/- (एक लाख पच्चीस हजार) रुपये मिलेंगे वहीं आंगनबाड़ी सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को रिटायर्मेंट पर 1,00,000/- (एक लाख ) रुपये एक मुश्त मिलेंगे, एक मुश्त राशि का भुगतान 1 जुलाई 2023 के बाद रिटायर होने वालों को मिलेगा।

11 जून को सम्मेलन में सीएम शिवराज ने की थी घोषणा 

आपको बता दें कि भोपाल में 11 जून को आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम शिवराज ने ऐलान किया था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 13 हजार रुपए किया जाएगा। इसके अलावा लाड़ली बहना योजना की 1 हजार रुपए की राशि उन्हें अलग से मिलेगी। वही मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय 6500 रुपए होगा।

शिवराज ने बताया कब कब कितना बढ़ाया मानदेय 

सम्मलेन में सीएम शिवराज ने अपनी सरकार के बारे में बताते हुए कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना, उस समय मानदेय था सिर्फ 500 रुपए था जिसे बढ़ाकर 2008-09 में हमने 1500 रुपए किया। इसके बाद 2013-14 में इसे और बढ़ाते चले गए। 2018 में हमने फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया। यह काम भाजपा सरकार ने किया, कांग्रेस ने कभी नहीं किया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews