
MP News : प्रदेश भर से सैकड़ों की तादाद में आए आउटसोर्स कर्मचारियों ने भोपाल के नीलम पार्क में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि प्रदेश में ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाए।
यह है मामला
ठेकेदारी प्रथा में कार्य कर रहे मध्य प्रदेश के विभिन्न शासकीय कार्यालय के कर्मचारियों की मांग है कि ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाए। शासकीय कार्यालय में कार्यरत 15 से 20 साल पुराने कर्मचारी हैं और उन्हें मात्र 8 से 10 हज़ार रुपए वेतनमान पर कम कर रहे हैं जबकि ठेकेदार उनके नाम से सरकार से 15, 20 हज़ार रूपए ले रहे हैं और इन कर्मचारियों को 8 हज़ार रूपये दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि ठेकेदारी प्रथा को खत्म किया जाए कर्मचारियों को जिससे सीधा वेतनमान मिल सके अपनी इस मांग को लेकर वह कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन सरकार इनकी बात नहीं सुन रही है उन्होंने कहा कि आज तो एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया है अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम उग्र आंदोलन करेंगे और आगामी 2023 के चुनाव में सरकार को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।
[dgv_vimeo_video id=”852079410″]
