
MP News : सरकार द्वारा निकाली गई सब इंजीनियर भर्ती नोटिफिकेशन का विरोध शुरू हो गया है, प्रदेश के सैकड़ों अभ्यर्थी आज भोपाल पहुंचे और विरोध जताते हुए पद वृद्धि की मांग की और प्रदर्शन करते हुए PEB (व्यापम) के गेट पर धरने पर बैठ गए, अभ्यर्थियों का कहना है ऐसा लगता है कि सरकार ने दिखावे के लिए ये भर्ती निकाली है, अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार पहले सभी विभागों में खाली पड़े सब इंजीनियर्स के पदों की संख्या पता लगाये ये हजारों की संख्या में है तब भर्ती निकाले।
पद वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारी चयन मंडल के बाहर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
चयन भवन के बाहर आज सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे और नारेबाजी करने लगे वे हाथों में पोस्टर्स लिए थे उनकी मांग थी सरकार ने हाल ही में सब इंजीनियर की जो भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है उसे वापस ले क्योंकि इसमें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES), जल संसाधन विभाग (WRD), नगरीय विकास विभाग (UADD), हाउसिंग बोर्ड, पीएचई, पीडब्ल्यूडी जैसे विभागों के रिक्त पदों की भर्ती नहीं निकली गई जबकि यहाँ हजारों पद खाली पड़े हैं।
अभ्यर्थियों की मांग सरकार सभी विभागों के खाली पदों को पता कर भर्ती निकाले
अभ्यर्थियों ने कहा कि हम मध्य प्रदेश सरकार से अनुरोध करते हैं कि सब इंजीनियर 2024 परीक्षा में सिविल इंजीनियरिंग की रिक्तियों को बढ़ाया जाए, एवं जिन विभागों में रिक्तियाँ नहीं आई हैं, उन विभागों में भी रिक्तियाँ जारी की जाएं। यदि उसे समय चाहिए तो और कुछ महीनों बाद भर्ती नोटिफिकेशन जारी करे लेकिन सभी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए भर्ती निकाले।
[dgv_vimeo_video id=”994981816″]
[dgv_vimeo_video id=”994981964″]
सिविल इंजीनियरिंग पदों की वृध्दि को लेकर peb के बाहर प्रदर्शन
मध्यप्रदेश के सब इंजीनियर 2024 परीक्षा में पद बढ़ाने की मांग.. RES, WRD, uadd, phe और PWD में भी रिक्तियां निकालने की रखी मांग, सामान्य उम्मीदवारों के लिए भी रिक्तियां जारी करने की कही बात #peb #civilengineering pic.twitter.com/AdfvJsXKR2
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) August 5, 2024
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

