MP News : जनसंपर्क विभाग में पदोन्नति, सहायक सूचना अधिकारियों को सहायक जनसंपर्क अधिकारी बनाया

आदेश में कहा गया है कि पदोन्नत किये गए सहायक जनसंपर्क अधिकारियों को मध्य प्रदेश जनसंपर्क तृतीय श्रेणी (लिपिकीय और अलिपिकीय) सेवा भर्ती नियम 2001 के तहत पद के लिए निर्धरिय विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
MP Promotions

MP Promotions

मध्य प्रदेश सरकार इस समय शासकीय विभागों में पदस्थ कर्मचारियों- अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी कर रही है इसी क्रम में शासन ने जनसंपर्क विभाग की लिस्ट जारी की है, इस लिस्ट में 10 अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें उच्च पद पर पदोन्नत किया गया है।

संचालक जनसंपर्क अरविंद कुमार दुबे के हस्ताक्षर से जारी पदोन्नति आदेश में 10 सहायक सूचना अधिकारियों को सहायक जनसम्पर्क अधिकारी बनाया गया है, इन्हें सहायक सूचना अधिकारी का वेतनमान लेवल-7 (28,700 – 91,300) से सहायक जनसंपर्क अधिकारी वेतनमान लेवल-9 (36,200-1,14,800) पर पदोन्नत किया गया है।

इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन 

  • शैफाली तिवारी, जिला जनसंपर्क कार्यालय टीकमगढ़।
  • अनिल कुमार पटले, जिला जनसंपर्क कार्यालय बालाघाट।
  • मनोज कुमार श्रीवास्तव, जिला जनसंपर्क कार्यालय जबलपुर।
  • शकील अहमद, जिला जनसंपर्क कार्यालय मंदसौर।
  • शिव प्रसन्न शुक्ला, जिला जनसंपर्क कार्यालय उमरिया।
  • अनिल कुमार वशिष्ठ, जनसंपर्क संचालनालय भोपाल।
  • राजेश कुमार सिंह , जिला जनसंपर्क कार्यालय सतना।
  • भगवानदास अहरवाल, जिला जनसंपर्क कार्यालय विदिशा।
  • एच एस भदौरिया, संभागीय जनसंपर्क कार्यालय ग्वालियर।
  • याशिक अहमद कुरैशी, जिला जनसंपर्क कार्यालय दमोह।

जनसंपर्क संचालनालय का आदेश 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews