भोपाल से जाने वाली इस ट्रेन में लगा 1 एक्स्ट्रा कोच, ऐसा रहेगा रूट, यह ट्रेनें 18 मार्च तक रद्द

mp rail news

Indian railway

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट ।Indian Railways IRCTC. होली से पहले मध्य प्रदेश (MP Railway Passengers) के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।भोपाल रेल मंडल ने रानी कमलापति-रीवा होली स्पेशल ट्रेन में आज 15 मार्च 2022 मंगलवार को एक अतिरिक्त कोच बढ़ाने का फैसला लिया है।इसके 72 और यात्रियों की वेटिंग क्लियर हो जाएगी। यह होली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन भोपाल से 2 और रीवा से 2 ट्रिप चलेगी।इसका विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना और रीवा स्टेशन पर स्टॉप रहेगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, फिटमेंट फैक्टर पर आया ताजा अपडेट, जानें कब बढ़ेगी सैलरी?

इसके अलावा भोपाल से होकर जाने वाली हैदराबाद और गोरखपुर के बीच एक विशेष ट्रेन शुरू होने जा रही है। यह भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन दोनों तरफ से दो-दो ट्रिप चलेगी।वही जबलपुर रेल मंडल ने नैनपुर स्पेशल समेत कई ट्रेनों को 18 मार्च तक के लिए रद्द किया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र का मौसम बदला, इन जिलों में लू की चेतावनी, जानिए पूरे हफ्ते का हाल

वही गाड़ी संख्या 06619/06620 इटारसी-कटनी-इटारसी मेमू ट्रेन के निरस्त होने के चलते 15 मार्च से 17 तक गाड़ी संख्या 06622 कटनी-बीना मेमू स्पेशल ट्रेन कटनी स्टेशन से अपने निर्धारित समय दोपहर 12 बजे से 2 घंटे रीशेड्यूल होकर चलेगी।  यात्रियों को सलाह दी जाती है कि घर से निकलने या टिकिट बुकिंग से पहले रेलवे की साइट पर जाकर ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें।

मदन महल स्टेशन पर नहीं रूकेंगी ये ट्रेने

  • 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस, 12854 भोपाल-दुर्ग एक्सप्रेस, 22192 जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस, 12062/12061 जबलपुर-रानी कमलापति-जबलपुर जन शताब्दी एक्सप्रेस, 12160 जबलपुर-नागपुर एक्सप्रेस
    12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 22177 छ्त्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-वाराणसी एक्सप्रेस भी आज 15 से 17 मार्च तक नहीं रुकेगी।
  • गाड़ी संख्या 15017/15018 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 18233 इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 12853 दुर्ग-भोपाल एक्सप्रेस, 22191 इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस, 12159 नागपुर-जबलपुर एक्सप्रेस, 13201/13202 पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस, 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस 16 मार्च तक मदन महल स्टेशन पर नहीं रूकेंगी।
  • 11463 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस तथा  गाड़ी संख्या 02131 पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल भी 16 से 17 मार्च तक नही रुकेगी।

ये ट्रेनें भी रहेंगी निरस्त

  • गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस बुधवार 16 मार्च तक (10 ट्रिप)।गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस गुरुवार17 मार्च तक (10 ट्रिप) तक रद्द।
  • गाड़ी संख्या 12466 जोधपुर-इंदौर ट्रेन आज 15 मार्च तक (08 ट्रिप) तक जयपुर से इंदौर तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन जोधपुर-जयपुर के मध्य रद्द।
  • गाड़ी 22187/22188 रानी कमलापति-अधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस 17 मार्च ।
  • गाड़ी 05705/05706 जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर 15 से 17 मार्च तक।
  • गाड़ी 05703 जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर 17 मार्च।
  • गाड़ी 05704 नैनपुर-जबलपुर पैसेंजर 18 मार्च तक।
  • गाड़ी 06619-20 इटारसी-कटनी मेमू ट्रेन 15 से 17 मार्च तक रद्द रहेगी।

नोट : असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से ट्रेन की सही जानकारी ली जा सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews