राजधानी भोपाल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाक़े में लूट, कमलनाथ ने क़ानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

पूर्व सीएम ने कहा है कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सांसदो एवं विधायकों के लिये बने अपार्टमेंट से दिनदहाड़े 12 लाख रूपये लूटने की घटना मध्यप्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करती है। उन्होंने कहा कि राजधानी भोपाल समेत समूचे मध्यप्रदेश में लूट, चोरी, बलात्कार और हत्याओं की घटना अब आम हो चुकी है। अपराधियों को पुलिस और क़ानून का कोई डर ही नहीं बचा है। 
Kamal Nath

Kamal Nath

MP News : राजधानी में अपराधियों के इतने बुलंद हैं कि वो वीआईपी इलाक़े में सेंध मारने में भी नहीं हिचक रहे हैं। एक दिन पहले ही भोपाल में सांसदों और विधायकों के लिए बने रचना टॉवर अपार्टमेंट में दो बदमाशों ने एक व्यापारी से 12 लाख लूट लिए। सबसे सुरक्षित और पॉश माने जाने वाले स्थान पर दिनदहाड़े हुई इस लूट के बाद अब कांग्रेस ने क़ानून और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

कमलनाथ ने सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पर लिखा है कि ‘मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सांसदो एवं विधायकों के लिये बने रचना अपार्टमेंट से दिनदहाड़े 12 लाख रूपये लूटने की घटना मध्यप्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करती है। बताया यह भी जा रहा है कि इस परिसर में कई पूर्व विधायक निवास करते हैं, जिनकी सुरक्षा भी भगवान भरोसे है। वहीं इस आवासीय परिसर में कई कंपनियों के ऑफिस भी अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे हैं। सरकार की नाक के नीचे आवासीय परिसर का व्यावसायिक उपयोग भी हैरान करता है।’

उन्होंने कहा कि ‘राजधानी भोपाल समेत समूचे मध्यप्रदेश में लूट, चोरी, बलात्कार और हत्याओं की घटना अब आम हो चुकी है। अपराधियों को पुलिस और क़ानून का कोई डर ही नहीं बचा है। मध्यप्रदेश में अपराधी इस तरह बेफ़िक्री से वारदात को अंजाम दे रहे हैं कि अब रात की जगह दिन में ही वीभत्स घटनायें घटित होने लगी है। एक समय जो मध्यप्रदेश शांति का टापू था, बीजेपी सरकार ने अपने कुशासन से उसे अशांति और उपद्रव का पर्याय बना दिया है। जनता न घरों में सुरक्षित है, न सड़कों पर। मध्यप्रदेश की यह दुर्दशा देख कर पीड़ा होती है।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews