MP News : शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर चयनित अभ्‍यर्थियों ने किया विरोध प्रदर्शन

MP News : शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर चयनित अभ्‍यर्थियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Teacher recruitment Demand : लोक शिक्षण संचालनालय में मंगलवार को मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए प्राथमिक शिक्षक, उच्च माध्यमिक शिक्षक और माध्यमिक शिक्षक पद के अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया।  प्राथमिक शिक्षकों के द्वारा 51000 पदों पर न्याय संगत रोस्टर जारी करने की मांग रखी गई वहीं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के द्वारा प्रथम चरण के बाद बचे हुए पदों पर काउंसलिंग आयोजित करने की मांग की गई। ईडब्ल्यूएस वर्ग ने प्रथम चरण के रिक्त बचे हुए पदों पर वर्ष 2018 में ही नियुक्ति की मांग रखी।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी अभ्यर्थियों ने सबसे पहले शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के बंगले का घेराव किया। उसके बाद सभी डीपीआई पर इकट्ठे हुए और वहां नारेबाजी की। बता दें कि डीपीआई के सामने चयनित शिक्षक पिछले 23 दिनों से हड़ताल पर हैं। भूख हड़ताल करने वाले करण सिंह का स्वास्थ्य लगातार खराब होता जा रहा है। वहीं उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2018 के प्रथम चरण के शेष पदों पर नियमानुसार भर्ती ना होने से लगातार तीसरे दिन भूख हड़ताल पर बैठी चयनित शिक्षिका संगीता सिंह की हालत भी गंभीर बनी हुई है और उन्हें जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। भारतीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष धीरज तिवारी ने बताया कि भूख हड़ताल पर बैठे चयनित शिक्षकों की हालत लगाकार खराब होती जा रही  है लेकिन अब तक सरकार ने उनकी सुध नहीं ली है। उन्होने एक बार फिर कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं होने तक वो लोग अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews