MP News : धरने पर बैठे मध्यप्रदेश के चयनित सब इंजीनियर्स ने की कमलनाथ से मुलाकात, NSUI ने दिया समर्थन

MP News : धरने पर बैठे मध्यप्रदेश के चयनित सब इंजीनियर्स ने की कमलनाथ से मुलाकात, NSUI ने दिया समर्थन

Sub Engineer’s met Kamal Nath : मध्यप्रदेश के चयनित सब इंजीनियर्स ने नियुक्ति प्राप्त करने के लिए भोपाल में धरने पर बैठे हैं। इनमें कई लोग आमरण अनशन भी कर रहे हैं।  इस विरोध प्रदर्शन को एनएसयूआई नेता रवि परमार ने समर्थन दिया है और दो दिन पहले वो भी सब-इंजीनियर्स के साथ धरने पर बैठे थे। अब सोमवार को रवि परमार के नेतृत्व में चयनित सब इंजीनियर ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की और भर्ती में हुई गड़बड़ी के बारे में बताया।

NSUI अध्यक्ष रवि परमार ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा छात्र छात्राओं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और व्यापम द्वारा सब इंजीनियर की भर्ती परीक्षा में घोटाला किया गया है। उन्होने कहा कि शिवराज सरकार द्वारा मंत्रियों के बंगले से प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी चल रही जिसका मुख्य उद्देश्य पैसे लो और नौकरी दो है।हर भर्ती परीक्षा में धांधली और भ्रष्टाचार कर अयोग्य अभ्यर्थियो को नौकरी दी जा रही हैं। उन्होने कहा कि खुद को युवा हितैषी बताने वाली भाजपा सरकार झूठी घोषणाओं के माध्यम से युवाओं के साथ छलावा कर रही है। बता दें कि युवा हल्ला बोल के प्रदेश अध्यक्ष अरुणोदय सिंह परमार के नेतृत्व में पिछले तीन दिनों से चयनित सब इंजीनियर अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठे हैं।

रवि परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (व्यापम) द्वारा नवंबर 2022 को करवाई गई संयुक्त भर्ती परीक्षा में सब इंजीनियर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को सामान्य प्रशासन विभाग के 26 जून 2023 के आदेश के बाद होल्ड पर कर दिया गया। होल्ड किये गए मेरिटधारी अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी करवा लिया गया था। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन अभ्यर्थियों से इनके पूर्व जॉब से त्यागपत्र भी मांगा गया था, इसके चलते इनके पास अब पिछला जॉब भी नहीं बचा है। इन अभ्यर्थियों का कहना है कि हम से कम अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी गयी है और हमें ज्यादा अंक लाने के बावजूद भी होल्ड कर दिया है, जो सरासर अन्याय है। इन्होने कमलनाथ से मुलाकात की और इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश चौकसे, युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, ईश्वर चौहान और चयनित सब इंजीनियर उपस्थित थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews