MP News : शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, कोविड-19 में दर्ज केस वापस लिए जाएंगे

कांग्रेस व आप एक ही थैली के चट्टे -बट्टे, दोनो करते है देश द्रोहियो का समर्थन : डॉ नरोत्तम मिश्रा

Shivraj government will withdraw the simple cases filed during Covid 19 : मध्य प्रदेश सरकार उन सभी लोगों पर नियम उल्लंघन के केस वापस लेगी जो कोविड लॉकडाउन के समय लगाए गए थे। इसके अंतर्गत साधारण धाराओं के तहत लगाए गए सभी केस वापस लिए जाएंगे। ये जानकारी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी। इस अहम फैसले से ऐसे कई लोगों को राहत मिलेगी जिनके ऊपर उस समय साधारण धाराओं के तरह मामले दर्ज किए गए थे।

उन्होने बताया कि ‘कोविड लॉकडाउन के समय लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर पाने पर लगे साधारण धाराओं के सभी केस न्यायालयों से वापस लेगी।’ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे सभी केस वापस लेने के निर्देश दे दिए हैं। इसके बाद उन लोगों को काफी राहत मिलेगी जिनपर कोरोनाकाल में नियम उल्लंघन के मामले दर्ज है। इनमें मास्क पहने बिना बाहर निकलना, बिना अनुमति बाहर निकलना, उस समय बनाए गए नियमों का पालन नहीं करना, कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन सहित कई अन्य तरह के मामले होंगे। कोविड-19 के समय कई लोगों ने इन नियमों का उल्लंघन किया था और इस कारण उनके ऊपर अलग अलग तरह के केस दर्ज हुए थे। लेकिन अब शिवराज सरकार के इस फैसले से ऐसे कई लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें कोर्ट के चक्कर भी नहीं काटने होंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews