MP News : शिवराज सरकार ने बनाई समिति, किसानों को होगा लाभ

MP News : शिवराज सरकार ने बनाई समिति, किसानों को होगा लाभ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र की मोदी नरेंद्र मोदी सरकार और मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार (Shivraj Government)  किसानों को लाभ पहुंचाने के हरसंभव प्रयास कर रही है।  अब सरकार का प्रयास है कि किसानों को डिजिटली पूरी जानकारी समय पर मिल सके।

किसानों को प्राप्त होने वाली सेवाओं का लाभ वे डिजिटली प्राप्त कर सकें साथ ही कृषि कार्यों से होने वाले लाभों में भी वृद्धि की संभावना को देखते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा Agristack Digital Agriculture विकसित किये जाने का निर्णय लिया गया है। एग्रीस्टेक विकसित किये जाने के लिए आईटी सिस्टम एवं डाटाबेस 31 मार्च 2023 तक तैयार किया जाना है।

ये भी पढ़ें – MP Panchayat Election 2022 : दूसरे चरण का मतदान 01 जुलाई को, 49 हजार से अधिक पुलिस फोर्स रहेगा तैनात

इसकी प्रगति की समीक्षा के लिए राज्य शासन ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संचालन समिति गठित की है। समिति के सदस्य सचिव आयुक्त भू-अभिलेख होंगे। समिति में अपर मुख्य सचिव, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास, अपर मुख्य सचिव वित्त, प्रमुख सचिव राजस्व, वाणिज्यिक कर, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा केन्द्र सरकार द्वारा नामांकित प्रतिनिधि सदस्य होंगे।

 ये भी पढ़ें – RBI ने महंगाई और क्रिप्टो लेकर दिया बड़ा बयान, भारतीय अर्थव्यवस्था सुधार की राह पर रिपोर्ट का दावा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews