MP News : शिवराज नरोत्तम ने किए कमलनाथ से सवाल, झूठ बोलने का आरोप

MP News : शिवराज नरोत्तम ने किए कमलनाथ से सवाल, झूठ बोलने का आरोप

Shivraj, Narottam asked questions to Kamal Nath : सवाल पूछने के सिलसिले में एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ आमने-सामने हैं और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री पर चुटकी ली है। मुख्यमंत्री शिवराज रोज कमलनाथ से एक सवाल कर रहे हैं। पिछले चुनावों में कांग्रेस के वचन पत्र को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए वो सवाल पूछ रहे हैं वहीं कमलनाथ बीजेपी पर ही झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच नरोत्तम मिश्रा ने भी कहा है कि ‘कमलनाथ जी से सवाल कुछ पूछो, जवाब कुछ आता है।’

सीएम ने कांग्रेस के वचन पत्र को बताया ‘झूठ का पुलिंदा’

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपना सवाल पूछते हुए कहा है कि ‘कमलनाथ जी कह रहे हैं कि मैं बार बार झूठ बोल रहा हूं..लेकिन झूठ का पुलिंदा मेरे पास है आपका। ये आपका वचन पत्र है जो झूठ का पुलिंदा है। झूठ आपने बोला, धोखा आपने दिया, भ्रमित आपने किया। सवा साल में कोई वादा पूरा नहीं किया। अब फिर लोगों को छलने और ठगने निकले हो। ये ठगने का खेल हम चलने नहीं देंगे। एक भी सवाल का जवाब क्यों नहीं दिया। और आप मुझे झूठा कहते हैं। जवाह तो देना पड़ेगा जनता की अदालच में।’

नरोत्तम मिश्रा ने भी लगाया आरोप

वहीं गृह मंत्री ने भी कमलनाथ पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि ‘मुख्यमंत्री जी सवाल कुछ करते हैं जवाब कुछ आता है। वो प्री बोर्ड में ही फेल हो रहे हैं, बोर्ड का एग्जाम आएगा विधानसभा चुुनाव तब क्या स्थिति बनेगी इससे अंदाजा कर सकते हैं। किसानों का सवाल पूछा तो जवाब दे रहे हैं जननी एक्सप्रेस का। इससे आप समझ जाएं..कमलाथ जी हमारे बुजुर्गवार नेता हैं कहीं न कहीं चूक कर रहे हैं। राहुल गांधी जी के वचन पत्र की धज्जियां उड़ा दी है, जवाब कैसे देंगे।’

कमलनाथ का पलटवार

वहीं कमलनाथ ने एक बार फिर कहा है कि बीजेपी झूठ और छल की राजनीति कर रही है। उन्होने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘शिवराज जी कुछ लोग इतना ज्यादा झूठ बोलते हैं कि उन्हें देखकर झूठ भी शरमा जाता है। मंदसौर में किसानों की छाती पर गोली चलाने वाले, किसानों की जमीन हड़पने के लिए केंद्र से कानून बनाने वाले, किसानों के बच्चों को गाड़ी से कुचल देने वाली पार्टी के लोग आजकल घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। मैं आपसे सवाल पूछता हूं कि आपके दृष्टि पत्र में आपने वादा किया था कि आप दलहन की 100% खरीद सुनिश्चित करेंगे। क्या आप की सरकार किसानों से 100% दलहन खरीद रही है? बेमतलब की जुमलेबाजी छोड़कर किसानों की तरफ देखिए और उनसे जो वादा किया था उसे पूरा कीजिए। और मैं किसान भाइयों से कहता हूं कि आप चिंता मत करिए। शिवराज जी के अभिनय वाली फिल्म 6 महीने और बची है, उसके बाद हम सब सत्य की डगर पर चलेंगे और स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाएंगे।’

[dgv_vimeo_video id=”794390606″]

[dgv_vimeo_video id=”794390824″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews