MP News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जेलों में बंद दंडित बंदियों को सजा में मिलेगी करीब 60 दिन की छूट, सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश की जेलों में बंद दंडित बंदियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बड़ी राहत दी है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सजा में 60 दिन की छूट देने के निर्देश जारी किये हैं ।
CM Mohan Yadav

मध्य प्रदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जायेगा, सरकार ने भी इसके लिए आदेश दिए है, कृष्ण मंदिरों में आकर्षक सजावट की जाएगी, श्री कृष्ण प्रदेशवासियों के लिए खुशियाँ लेकर आएंगे, इसके साथ ही श्रीकृष्ण बंदियों के जीवन में भी खुशियाँ लेकर आये हैं, सरकार ने तय किया है कि दंडित बंदियों को उनकी सजा में करीब 60 दिन की छूट दी जाएगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जेलों में अपने अपराध की सजा भुगत रहे बंदियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बड़ी राहत दी है, मुख्यमंत्री ने बंदियों की सजा मने 60 दिन की छूट देने की घोषणा की है, उन्होंने जेल विभाग को इस आशय के निर्देश जारी किये हैं।

दंडित बंदियों को सजा में 60 दिन की छूट    

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सरकार के इस फैसले की जानकारी X पर देते हुए लिखा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस वर्ष भी प्रदेश की जेलों के दंडित बंदियों को सजा में करीब 60 दिन की छूट हेतु जेल विभाग को निर्देश दिए हैं।

लगभग 14 हजार बंदी होंगे लाभान्वित  

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जिन बंदियों को सजा में 60 दिन की छूट का लाभ मिलेगा उनमें आतंकवादी गतिविधि, लैंगिक अपराध, हत्या के गंभीर आरोपी शामिल नहीं हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक मध्य प्रदेश के जेलों में बंद 21 हजार बंदियों में से लगभग 14 हजार बंदी इससे लाभान्वित होंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews