
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने अपने दिल से जुड़ी लाड़ली लक्ष्मी योजना (ladli laxmi yojana) को आज एक बार फिर शुरू कर दिया। उन्होंने आज 2 मई को इसकी शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि 8 मई को लाड़ली लक्ष्मी दिवस मनाया जायेगा। इस दिन प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी बेटियां वर्चुअली एक साथ जुड़ेंगी।
राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक साथ दो योजनाओं की शुरुआत की। एक लाड़ली लक्ष्मी योजना और दूसरी मां तुझे प्रणाम योजना। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद बेटियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
ये भी पढ़ें – MP News : दो योजनाएं आज से एक बार फिर शुरू, सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात
उन्होंने कहा लाड़ली लक्ष्मी का मतलब है बाद लक्ष्य तय करेंगी, आत्म विश्वास से भरी रहेंगी। तुम्हें देखकर बहुत भावुक हो रहा हूँ। उन्होंने कहा कि हम जैसा सोचते है, वैसा करते हैं, वैसा बन जाते हैं। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 मई को लाड़ली लक्ष्मी दिवस (May 8 Ladli Laxmi Day) मनाया जायेगा, 2 को शादियां बहुत थी इसलिए 8 मई को रखा है। उन्होंने कहा कि बेटियों को देखकर मेरा रोम रोम पुलिकत हो जाता है मन आनंद से भर जाता है। मैं तो हमेशा से ही बेटियों में देवी देखता हूँ।
ये भी पढ़ें – 6 करोड़ कर्मचारियों के लिए नई अपडेट, इस दिन PF खाते में आएगा पैसा! ऐसे करें चेक
उन्होंने कहा कि हमने 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की थी इसके पीछे उद्देश्य था कि बेटी बोझ नहीं है बेटी वरदान हैं, मेरे दिमाग में कल्पना आई थी कि बेटी पैदा हो तो लखपति पैदा हो। आज प्रदेश में 43 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियां हैं। मैं भगवान से ये प्रार्थना करता हूं कि मेरी बेटियों पर कृपा और आशीर्वाद बनाए रखना। इनके पांव में कभी कांटा न लगे, इनकी आंखों में कभी आंसू न आएं।
ये भी पढ़ें – MP: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 23 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, इन जिलों में लू का अलर्ट, जानें अपडेट
8 मई को लाड़ली लक्ष्मी दिवस मनाया जाएगा। पूरे प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी बेटियां वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगी: CM pic.twitter.com/g5w6HqON1y
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 2, 2022
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
लाड़ली लक्ष्मी का मतलब है बड़ा लक्ष्य तय करना। आत्मविश्वास से भरा रहना: CM pic.twitter.com/1WIzfiO2Bh
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 2, 2022
मेरे दिमाग में कल्पना आई थी कि बेटी पैदा हो तो लखपति पैदा हो। आज प्रदेश में 43 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियां हैं।
मैं भगवान से ये प्रार्थना करता हूं कि मेरी बेटियों पर कृपा और आशीर्वाद बनाए रखना। इनके पांव में कभी कांटा न लगे, इनकी आंखों में कभी आंसू न आएं: CM pic.twitter.com/PSRgLPzUuE
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 2, 2022
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

