MP News : NHM के हजारों कर्मचारी 21 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री को सौपेंगे ज्ञापन, धरना प्रदर्शन करेंगे

प्रदेश में कई महीनों से वेतन को तरस रहे NHM संविदा आउट सोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी

NHM employees agitation : ष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के हजारों कर्मचारी 21 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। इनकी मांगों में एनएचएम से हटाकर रोगी कल्याण समिति व आउटसोर्स किए गए सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों, निष्कासित कर्मचारियों को विभाग में रिक्त पदों पर समायोजन करने या फिर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज करना प्रमुख रूप से शामिल है।

NHM संविदा आउट सोर्स स्वास्थ्य सपोर्ट स्टाफ संघ मध्य प्रदेश ने बताया कि 21 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी को सुबह 9 बजे ज्ञापन दिया जाएगा एवं 11 बजे से शाम 4 बजे तक एनएचएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन दिया जाएगा। संघ की प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि मिशन संचालक को भी प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद 22 अगस्त को सुबह 9 बजे महिला पॉलिटेक्निक चौराहे पर हजारों की संख्या में कर्मचारी इकट्ठा होंगे और वहां से रैली बनाकर सभी महिलाएं अपने अपने हाथों में राखी एवं फूल माला लेकर सीएम हाउस जाएंगी। वहां पर मुख्यमंत्री को राखी भेंट कर आशीर्वाद लेकर अपनी मांगों को पूरा कराने की गुहार लगाई जाएगी।

प्रमुख मांगें

1. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा से हटाकर रोगी कल्याण समिति एवं आउटसोर्स किए गए सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को विभाग में रिक्त पदों पर नियमित किया जाए अथवा पुनः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज किया जाए एवं अन्य कर्मचारियों की तरह समस्त लाभ दिया जाए।
2. निष्कासित कर्मचारियों को पुनः सेवा में शत प्रतिशत वापस लिया जाए।
3. विभाग में आउट सोर्स द्वारा भर्ती किए गए डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं सपोर्ट स्टाफ को एनएचएम में मर्ज किया जाए।
4 स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स प्रथा तत्काल समाप्त की जाए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews