Good News: होली से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया बड़ा ऐलान

mp cm shivraj

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कोरोना (MP Corona Update Today) की रफ्तार धीमी पड़ गई है और एक्टिव केस भी 4000 के करीब पहुंच गए है, ऐसे में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) और तमाम प्रतिबंध हटाए दिए गए है।इसी कड़ी में अब सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) का बड़ा बयान सामने आया है।सीएम ने घोषणा कर दी है कि आगामी त्यौहारों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा, महाशिवरात्रि, होली, रंगपंचमी धूमधाम से मनाओं।

यह भी पढ़े.. फसल बीमा योजना: ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान का शुभारंभ, किसानों को ऐसे मिलेगा लाभ

आज इंदौर में आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ के कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कहा कि अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण काफी कम हो गया है। आने वाले दिनों में होली-महाशिवरात्रि के पर्व है। धूमधमा और उल्लास के साथ मनाएं। होली (Holi 2022) व रंगपंचमी भी खूब खेले, गेर निकाले और भरपूर आनंद लें।  अब यह स्पष्ट हो गया है कि रंगपंचमी की गेर के लिए शासन ने मौखिक स्वीकृति दी है। वही रंगपंचमी पर इस साल गेर निकलेगी या नहीं, होली पर प्रतिबंध लागू होंगे या नहीं, जैसे तमाम उठ रहे सवालों पर भी विराम लग गया है।

यह भी पढ़े.. BSNL Recruitment 2022: इन पदों पर निकली भर्ती, 9 मार्च लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

बता दे कि भिंड और बुरहानपुर कोरोना मुक्त हो गया है। गुरुवार को 67367 जांच में 530 नए संक्रमित मिले हैं और भोपाल और सीहोर में दो मरीजों की मौत हुई है। अभी प्रदेश में 4809 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में अब तक 10 लाख 37 हजार 696 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 22 हजार 161 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 726 मरीजों की जान जा चुकी है। गुरुवार को 889 मरीज ठीक हुए हैं। इससे पहले 2 साल तक कोरोना के चलते रंगपंचमी पर जो गेर नहीं निकल सकी थी। इस बार पूरे हर्षोल्लास व बिना किसी पाबंदी के निकाली जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews