MP: पंचायत सचिव समेत 8 निलंबित, 23 कर्मचारियों का वेतन रोका, कईयों को नोटिस

mp suspened

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश में सरकारी कामों में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई का दौर जारी है। इसी कड़ी में अशोक नगर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैसरवास के पंचायत सचिव सुदर्शन शर्मा को हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा में ना पहुंचने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीएस जाटव द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत CEO के द्वारा की गई है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय अशोकनगर रहेगा।

यह भी पढ़े..MP Weather: 8 को एक्टिव होगा नया सिस्टम, 6 जिलों-7 संभागों मे बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

इंदौर के समीपस्थ मानपुर थाने में पुलिस अभिरक्षा में लूट के आरोपी युवक की मौत के मामले में एसपी भगवतसिंह बिरदे ने पांच पुलिसकर्मियों कमल उईके उपनिरीक्षक, दिनेश वर्मा सहायक उप निरीक्षक, निर्भय सिंह सहायक उपनिरीक्षक सहित दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। मामले में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए न्यायिक जांच के आदेश भी कर दिए है। इस मामले की ज्यूडिशियल जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

खरगोन में जनजातीय कार्य विभाग के साथ कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने समीक्षा बैठक आयोजित के दौरान सार्थक एप के संबंध में पूर्व में दिए गए निर्देशों की अवहेलना करने पर वेतन आहरित करने पर सभी बीईओ और बीआरसी को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।वही कक्षा 1 में शत प्रतिशत प्रवेश पंजीयन ना करने तथा निर्माण कार्यों की जानकारी नहीं देने व अन्य कारणों से गोगावां बीआरसी राहुल पाध्ये और महेश्वर बीआरसी आलोक श्रीवास्तव को निलंबित करने के भी निर्देश दिए है।

यह भी पढ़े..CG Weather: 6 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान

भिंड कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सीएम हेल्पलाइन के कामों में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की है। भिंड तहसीलदार, बिजली कंपनी के उप महाप्रबंधक (DE) समेत 23 अफसरों का 7 दिन का वेतन काट लिया है।इनमें भिंड तहसीलदार ममता शाक्य, नायब तहसीलदार गोहद अनिल पटेल, प्रभारी तहसीलदार अटेर रंजीत सिंह कुशवाह, नायब तहसीलदार लहार नवीन भारद्वाज, नायब तहसीलदार मौ निशिकांत जैन, उप महाप्रबंधक बिजली कंपनी शुभम कुमार, गोरमी के एमपीईबी कनिष्ठ यंत्री यादवेंद्र सिंह मौर्य, कनिष्ठ यंत्री बी सरकार, जेई आशुतोष सिंह, जेई दीपक त्रिपाठी, सहायक यंत्री प्रमोद शर्मा, उप यंत्री नपा विकास महतो, समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी नपा आदित्य चौहान शामिल है।

वही स्वास्थ्य अधिकारी सफाई शाखा नपा राजवीर राय, सफाई इंस्पेक्टर नपा नरेंद्र गुप्ता, सफाई इंस्पेक्टर नपा रविंद्र पाल सिंह भदौरिया, जनपद पंचायत अटेर एई हरेंद्र यादव, पंचायत इंस्पेक्टर अटेर नंदकिशोर मौर्य, पंचायत इंस्पेक्टर भिंड राजेश श्रीवास्तव, जनपद पंचायत भिंड के ऐई आशुतोष श्रीवास्तव,स्वच्छ भारत जनपद पंचायत के ब्लॉक कार्डिनेटर विनोद भदौरिया, मेहगांव के फूड विभाग के एसओ अजय आष्ठाना, पीएचई लहार के सहायक यंत्री केसी झा का सात दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews