
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में वैक्सीनेशन (vaccination) का आंकड़ा 4 करोड़ को पार कर गया है। इसपर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों के सहयोग की सराहना करते हु कहा कि लोगों के अनुशासन और जज्बे से कोविड वैक्सीन के 4 करोड़ से अधिक नागरिकों को प्रथम डोज का टीका लगाया जा चुका है। उन्होने इस उपलब्धि के लिये प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सितम्बर माह तक बचे हुए पात्र नागरिकों को भी वैक्सीन का प्रथम डोज लगवाने के लिये सरकार पूरी तरह प्रयासरत है।
IAS ने लगाया पत्नी पर मोबाइल चोरी का आरोप, एयरपोर्ट पर हुई जांच
17 सितम्बर को चलोगा महावैक्सीनेशन अभियान
सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 78 हजार 730 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 90 लाख 73 हजार 953 लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रदेश में वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया जाएगा। इस दिन अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने की कार्ययोजना बनाई गई है। इस महाअभियान के माध्यम से सितम्बर माह के अंत तक शत-प्रतिशत पात्र लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगाने का प्रयास किया जाएगा।
एक दिन में 5 लाख 33 हजार 919 लोगों को लगी वैक्सीन
सोमवार 6 सितम्बर को 5 लाख 33 हजार 919 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। आगर-मालवा जिले में 2,999, अलीराजपुर में 4,122, अनूपपुर में 5,288, अशोकनगर में 7,161, बालाघाट में 13,201, बड़वानी में 5,820, बैतूल में 5,771, भिण्ड में 12,187, भोपाल में 22,810, बुरहानपुर में 614, छतरपुर में 15,969, छिन्दवाड़ा में 16,118, दमोह में 8,769, दतिया में 4,334, देवास में 21,015, धार में 9,897, डिंडोरी में 2,685, गुना में 12,503, ग्वालियर में 18,449, हरदा में 1,474, होशंगाबाद में 12,274, इंदौर में 23,457, जबलपुर में 17,704, झाबुआ में 7,475, कटनी में 7,888, खण्डवा में 14,573, खरगौन में 7,812, मंडला में 4,737, मंदसौर में 20,196, मुरैना में 18,370, नरसिंहपुर में 9,733, नीमच में 4,996, पन्ना में 2,625, रायसेन में 8,201, राजगढ़ में 14,757, रतलाम में 5,846, रीवा में 24,588, सागर में 18,765, सतना में 19,951, सीहोर में 8,526, सिवनी में 3,097, शहडोल में 4,272, शाजापुर में 4,097, श्योपुर में 5,197, शिवपुरी में 21,570, सीधी में 7,709, सिंगरौली में 7,136, टीकमगढ़ में 9,374, उज्जैन में 11,527, उमरिया में 4,321 और विदिशा जिले में 11,959 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
Congratulations MP! We have achieved another milestone by administering 1st doze to 4 Crore citizens!
मध्यप्रदेश की जनता और #FrontlineWorkers को बधाई व पीएम श्री @narendramodi जी को धन्यवाद!
हम इस माह सभी पात्र नागरिकों के प्रथम डोज़ के टीकाकरण हेतु कटिबद्ध हैं। #MPFightsCorona
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 6, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

