
Vastavik Bharat Party : वास्तविक भारत पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने दो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने जबलपुर जिले की बरगी से आशीष पटेल और नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव विधानसभा सीट से हरिगोविंद झारिया को उम्मीदवार बनाया है। मध्य प्रदेश में आईएएस रहे वरदमूर्ति मिश्रा ने वास्तविक भारत पार्टी बनाई है और उन्होने सभी सीटो पर चुनाव लड़ने की बात कही है।
रविवार को भोपाल के रविंद्र भवन में वास्तविक भारत पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन समपन्न हुआ। पार्टी के अध्यक्ष वरदमूर्ति मिश्रा ने इस अवसर पर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दो प्रत्याशियोंं की घोषणा की। इनमें हरिगोविंद झारिया पहल नरसिंहपुर में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं वहीं आशीष पटेल जबलपुर में भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक रहे हैं। इसी के साथ वरद मूर्ति मिश्रा ने कहा उनकी पार्टी ने 28 प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं और एक महीने के भीतर इनकी सूची जारी कर दी जाएगी।
प्रदेश में ये चुनावी साल है और इसकी गहमागहमी शुरू हो चुकी है। दो प्रमुख पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस के अलावा इस बार आम आदमी पार्टी भी पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। इसी के साथ नए दलों का प्रादुर्भाव भी होने लगा है। इसी कड़ी में वास्तविक भारत पार्टी भी मैदान में है और उसका कहना है कि बीजेपी और कांग्रेस में नेताओं की भरमार है लेकिन एक्सपर्ट्स नहीं है। पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि जब तक राजनीति में परिवर्तन नहीं होगा, तब तक कुछ नहीं बदलेगा और वो इसी बदलाव को लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
चुनावी ऐलान : पूर्व आईएएस ने किए गोटेगांव और बरगी से किए प्रत्याशी घोषित…@DrWaradmurtiM @BJP4MP @INCMP @PROJSDewas @VirendraSharmaG @JansamparkMP pic.twitter.com/nUjzO9EnVl
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) April 10, 2023
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

