MP News : वीडी शर्मा ने की उमंग सिंघार की गिरफ्तारी की मांग, कमलनाथ से मांगा जवाब

MP News : वीडी शर्मा ने की उमंग सिंघार की गिरफ्तारी की मांग, कमलनाथ से मांगा जवाब

VD Sharma on Umang Singhar : कांग्रेस नेता और गंधवानी विधायक उमंग सिंघार पर दुष्कर्म और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगने के बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कड़ा प्रहार किया है। उन्होने कहा कि उमंग सिंघार पर एक आरोप नहीं, बल्कि आरोपों की श्रृंखला है। उन्होने कहा कि उनपर प्रकरणों की लंबी फेहरिस्त है। इसे लेकर उन्होने कहा कमलनाथ और राहुल गांधी से जवाब मांगा है। इसी के साथ उन्होने उमंग सिंघार की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

‘ऐसे लोग गुजरात के सह प्रभारी’ वीडी शर्मा ने उठाए सवाल

वीडी शर्मा ने कहा कि ‘ऐसे लोग गुजरात के सह प्रभारी हैं तो गुजरात में क्या होने वाला है। उमंग सिंघार जैसे लोगों पर एक आरोप नहीं है, इनकी लंबी फ़ेहरिस्त है। लोगों के साथ अन्याय करने की कांग्रेस की आदत है है। इनके बारे में पूरे कांग्रेस संगठन को जवाब देना होगा। उमंग को तत्काल गिरफ़्तार करने के बाद जेल भेजना चाहिए। ये पलटकर महिला पर आरोप लगा रहे हैं जो पूरी तरह से सीनाज़ोरी है। ये ख़ुद घटनाओं में लिप्त होते हैं और मातृशक्ति पर आरोप लगाने का प्रयास करते हैं।’

उमंग सिंघार की गिरफ्तारी की मांग

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने पूछा कि कांग्रेस का क्या यही चरित्र है। इस बारे में कमलनाथ को जवाब देना चाहिए। बल्कि इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व और राहुल गांधी को भी जवाब देना चाहिए। उन्होने कहा कि इन लोगों पर महिलाओं के साथ इस प्रकार की धाराएं लगी है, इनको तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज देना चाहिए। वीडी शर्मा ने कहा कि ये दुर्भाग्यजनक है और इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”773270385″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews