MP News: 25 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी, नोडल अधिकारी होंगे तैनात, ये रहेंगे नियम

mp farmers

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) के अच्छी खबर है।रबी विपणन वर्ष 2022-23 (Rabi Marketing Year 2022-23) के लिए समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूँ  उपार्जन (wheat procurement) के लिए 10 मार्च तक पंजीयन जारी है, जिन किसानों ने अबतक पंजीयन नहीं कराया है वे 10 मार्च से पहले करा लें, इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। इसके बाद 25 मार्च से गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होगी, जो 15 मई तक चलेगी।  इसके लिए केन्द्रों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, ताकी व्यसस्था में कोई गड़बड़ी ना हो।

यह भी पढ़े.. MP Job Alert: इन पदों पर निकली भर्तियां, 24 मार्च लास्ट डेट, 70000 तक सैलरी, जानें पात्रता-आयु

खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई ने बताया कि 25 मार्च से खरीदी शुरू होने जा रही है, इसके लिए प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर दो-दो नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे।किसान से ऋण पुस्तिका या खाते की नकल की छायाप्रति प्राप्त करना, आधार कार्ड और पंजीयन संबंधी दस्तावेज लेकर जांच करना होगा। इसके अलावा उपज की गुणवत्ता की जांच और खरीदी संबंधी किसानों की शिकायतों का समाधान करेंगे।

इसके अलावा खरीदी के दौरान मंडी में हर दिन अनाज बेचने वाले किसानों की जानकारी प्राप्त करके उपार्जन केंद्र पर विक्रय करने वाले किसानों की विक्रय पात्रता का परीक्षण भी किया जाएगा।खरीदी में कोई ग़ड़बड़ी या हेराफेरी ना हो इसके लिए नोडल अधिकारी एक जांच कर्ता के रूप में भी काम करेंगे और केन्द्र प्रभाव और विक्रेता से जानकारी लेते रहेंगे। किसान को उसकी फसल का उचित और सही दाम मिले इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। अधिकारी ऋण पुस्तिका या खाते की नकल, आधार कार्ड और शासकीय खरीद केंद्र पर विक्रय के पंजीयन संबंधी दस्तावेज लेकर सारी जानकारी कंप्यूटर में दर्ज कराएंगे।

यह भी पढ़े.. मप्र किसानों को बड़ी राहत, सहकारी बैंकों के CEO को ये निर्देश जारी, नहीं लगेगी रोक

इसके अलावा यदि किसान ने पात्रता अनुसार उपज मंडी में बेच दी है तो उसकी पात्रता उपार्जन केंद्र में उतनी कम की जा सकेगी क्योंकि पंजीयन के समय क्षेत्र, संभावित उत्पादन सहित अन्य जानकारियां ली गई हैं। ये  नोडल अधिकारी किसानों के विक्रय पात्रता की भी सभी तरह से जांच करेंगे।किसानों को खरीदी के दौरान रोजाना एक पर्जी दी जाएगी, ताकी कोई उलझन या गलती ना हो। यदि यह उचित होगी तो विक्रय प्राधिकार जारी किया जाएगा, जो खरीदी केंद्र प्रभारी सुरक्षित रखेंगे। पोर्टल पर इसके बिना कोई भी जानकारी दर्ज नहीं की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews