MP NMMSS Exam 2021 : 5 महीने बाद अब रविवार को होगी परीक्षा, यहां पढ़े पूरी डिटेल्स

Special Junior Staff Selection Board

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए काम की खबर है। अप्रैल के आखरी वीक में स्थगित हुई राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा अब 26 सितम्बर को चयनित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने जा रही है. इस परीक्षा के प्रवेश पत्र आवेदित विद्यार्थियों को एमपी आनलाईन पोर्टल से प्राप्त करना होगा। एमपी पोर्टल पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया 16 सितम्बर से प्रारंभ हो गई है।। सभी छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश पत्र एमपी ऑनलाईन पोर्टल (mp online portal) की लिंक http://mponline.gov.in पर विजिट कर डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MP Politics : कांग्रेस छोड़ने की अटकलों के बीच सामने आया अजय सिंह का बड़ा बयान

राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार सत्र 2021-22 में राष्ट्रीय कम मीन्स मेरिट छात्रवृत्ति (National Means Cum Merit Scholarship Selection Test) के लिये परीक्षा 26 सितम्बर, 2021 रविवार को आयोजित होगीइस परीक्षा के लिये जिले के जिन छात्रों ने आवेदन प्रस्तुत किया है, ऐसे अभ्यर्थी एमपी ऑनलाईन के पोर्टल से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों में निर्धारित तिथि को प्रातः 9.30 बजे तक उपस्थित होने के लिये कहा गया है।यह छात्रवृत्ति केवल शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त एवं स्थानीय निकायों के विद्यालयों में अध्ययनरत नियमित विद्यार्थियों के लिए है।

बता दे कि राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा (NMMSS Exam 20210 के माध्यम से चयनित आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को हायर सेकेण्डरी की पढ़ाई जारी रखने के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। इस परीक्षा में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा आवेदन कर भाग लिया जाता है।

यह भी पढ़े.. UPSC 2020 : MP के स्वर्गीय IAS के बेटे ने पूरी की पिता की इच्छा, आईएएस में सफल

बता दे कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार (Indian Government) ने आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2008 में प्रारंभ की है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से बारहवीं तक प्रतिवर्ष 12 हज़ार रुपये के मान से छात्रवृत्ति दी जाती है। कक्षा आठवीं में अध्यनरत नियमित छात्र, जिन्होंने कक्षा सातवीं में कम से कम “सी” ग्रेड प्राप्त किया है और जिनके अभिभावकों की सकल वार्षिक आय 1 लाख 50 हजार रूपए से अधिक नहीं है, इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews