मणिपुर सीएम को MP NSUI ने भेजा तोहफा, स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी चूड़ियां

मणिपुर सीएम को MP NSUI ने भेजा तोहफा, स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी चूड़ियां

Manipur Violence : मणिपुर में महिलाओं के साथ यौन हिंसा की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया है। मानवता को कलंकित करने वाले इस घटना को लेकर पीएम मोदी की आश्चर्यजनक चुप्पी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस शर्मनाक घटना के बाद देशभर के लोग मणिपुर सीएम बिरेन सिंह को लानतें भेज रहे हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश एनएसयूआई मेडिकल विंग ने उन्हें तोहफे भेजे हैं।

मणिपुर सीएम को भेजी चूड़ियां

दरअसल, मध्य प्रदेश एनएसयूआई मेडिकल विंग से जुड़ी छात्राओं ने मणिपुर सीएम को चूड़ियां भेजी हैं। छात्राओं ने इसे खूबसूरत तोहफा बताते हुए कहा कि इस अकर्मण्य मुख्यमंत्री को चूड़ियां पहन लेनी चाहिए। महिलाओं की आबरू बचा पाने में असमर्थ सीएम के लिए यही सबसे बहुमूल्य भेंट होगी खुद चूड़ियां पहनकर बैठ जाएं। एनएसयूआई मेडिकल विंग ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से सीएम हाउस के एड्रेस पर ये तोहफा भेजा है।

[dgv_vimeo_video id=”847539396″]

मामले को लेकर एनएसयूआई मेडिकल विंग के समन्वयक रवि परमार ने कहा कि छात्राओं ने मणिपुर सीएम को चूड़ियां भेजी है ऐसे अकर्मण्य सीएम के लिए इससे उपयुक्त भेंट कुछ नहीं हो सकता। सीएम चूड़ी पहनकर शायद समझ पाएं कि उनके राज्य में महिलाओं को कितना दुख और कष्ट झेलना पड़ रहा है। मानव सभ्यता के इतिहास में महिलाओं के साथ इससे बर्बर व्यवहार नहीं हुआ होगा जो मणिपुर में हो रहा है।

आगे परमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के संदर्भ में प्रधानमंत्री की बेशर्म चुप्पी हम सभी को शर्मिंदा और परेशान करती है। हमें पीएम से कोई उम्मीद भी नहीं है। पूरी दुनिया में आज भारत की सिर शर्म से झुका है और इसके लिए साफ तौर पर महिला विरोधी भाजपा की मानसिकता जिम्मेदार है। मणिपुर सीएम बड़ी बेशर्मी से कह रहे हैं की ऐसे सैंकड़ों केस सामने आए हैं। मैं कहना चाहता हूं कि संभल नहीं रहा तो उतर क्यों नहीं जाते, कुर्सी है कोई जनाजा तो नहीं।

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर छात्रा अनामिका ठाकुर छात्रा जया पाटीदार एनएसयूआई नेता राजवीर सिंह लक्की चौबे ईश्वर चौहान डॉ. रूपेश विश्वकर्मा, डॉ सनी तिवारी, जितेंद्र विश्वकर्मा, विक्रम अमलाबे, लखना ठाकुर, जीशान खान, यामिर अंसारी, कुंदन, शैलेंद्र भलावी, कैलाश कावरेती, वी दिनेश डांगी, संदीप लोधी, अयांश गुप्ता, शरद यादव, आकाश यादव, सूरज यादव, प्रद्युमन मौर्य, धीरज कुम्भार,ईश्वर तोमर, पवन पंवर, गोविंद, भूपेंद्र, अंकित, उमराव, नितेश, बीरम और सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews