हाई अर्टल पर मध्य प्रदेश, सरकार की बढ़ी चिंता

mp-on-high-alert-due-to-pak-India-cricket-match

KODERMA, SEP 19 (UNI):-Security forces maintaining vigil after a clash during the emersion procession of Lord Vishwakarma in Koderma district of Jharkhand on Wednesday.UNI PHOTO-17U

भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस प्रशासन पूरे हाई अलर्ट पर है। रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होने ��ाला है। जिसे देखते हुए प्रदेश के संवेदनशील ज़िलों में पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखेने के लिए पुलिस और सरकार दोनों की ही चिंता बढ़ गई हैं। 

दरअसल, रविवार को होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर एक दिन पहले ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान पुलिस और ज़िला प्रशासन अलर्ट पर रहेगा। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने सभी ज़िलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। पीएचक्यू से जारी आदेश में एसपी से कहा गया है कि मैच के दौरान सतर्कता बरती जाए। लगातार कानून व्यवस्था पर नज़र रखी जाए। आसमाजिक तत्वों पर भी निगाहें बनाए रखने के लिए कहा गया है। कहीं पर भी मैच के दौरान या उसके बाद चौकसी में कमी न रहे। गड़बड़ करने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष रुप से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

आई जी इंटेलीजेंस अनंत कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस संबंध में सभी जिलों को सावधानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। कहीं भी कोई शरारती तत्व कुछ गड़बड़ न कर सके, प्रदेश की पुलिस मैच को लेकर पूरी तरह से ��ौकस है। 

गौरतलब है कि प्रदेश के कई ज़िले काफी संवेदनशील माने जाते हैं। इनमें खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन, भिंड, खरगोन, बड़वानी जैसे जिले शामिल हैं। जिन पर पुलिस की खास नज़र बनी रहेगी। यहां से पूर्व कई घटनाएं होती रही हैं। जिससे माहौल खराब होने की आशंका बनी रहती है। इसलिए यहां पुलिस ज्यादा सतर्क रहेगी। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews