MP Panchayat Election : चुनाव आयुक्त ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए ये निर्देश

MP Panchayat Election : चुनाव आयुक्त ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए ये निर्देश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र पंचायत चुनावों (MP Panchayat Election) की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे , पहला चरण 25 जून को , दूसरा चरण 1 जुलाई और तीसरा चरण 8 जुलाई को होगा।  राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनावों की तैयारियां समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह (State Election Commissioner Basant Pratap Singh) ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के कार्यक्रमों (MP Panchayat Election 2022) का गांवों में डोंडी (मुनादी) के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें।

ये भी पढ़ें – MP नगरीय निकाय चुनाव पर बड़ी अपडेट, 31 मई तक पूरा होगा यह काम, जाने कब होंगे चुनाव

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने कहा है कि मतदाताओं तथा अभ्यर्थियों को मतदान की प्रक्रिया, मतदान के दौरान दी जाने वाली सुविधाएँ, सुविधा केंद्रों की स्थापना, नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने की तिथियों एवं मतदान की तिथियों की जानकारी ग्राम पंचायतों में डोंडी (मुनादी) के माध्यम से भी दी जाए।

ये भी पढ़ें – Monkeypox : भारतीय कंपनी ने वायरस का पता लगाने बनाई RT-PCR किट

उन्होंने कहा कि इस दौरान मतदाताओं तथा अभ्यर्थियों को यह भी बताया जाए कि इस बार पंचायत निर्वाचन मतपत्रों में मोहर लगाकर मतपेटी के माध्यम से किया जाएगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews