उपचुनाव से पहले सिंधिया को लेकर पवैया का बड़ा बयान

jaibhan-singh-pawaiya-attack-on-scindia

भोपाल। मध्यप्रदेश (madhypradesh) की राजनीति(politics) में भाजपा (bjp) के दिग्गज नेता जयभानसिंह पवैया (jaibhansingh pawaiyya) और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) की लड़ाई जगजाहिर है।दोनों नेता एक दूसरे के धुर विरोधी माने जाते रहे है। जब सिंधिया कांग्रेस (congress)में थे तो पवैया का हमेशा निशाना बने रहे लेकिन बीजेपी में आने के बाद भी उनकी नजर सिंधिया से हटी नही है।एक बार फिर सिंधिया को लेकर पवैया ने बड़ा बयान दिया है।

दरअसल, आज मीडिया से चर्चा के दौरान पवैया ने सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि जिस सोच के खिलाफ मैं हमेशा लड़ता रहा, शायद मोदी की मिमिक्री करने वाले पुराने कांग्रेसी नेता उसे त्याग कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मोदी के कामों से सिंधिया का हृदय परिवर्तन हुआ होगा तभी बीजेपी में शामिल हुए।

वही जब उनसे उपचुनाव में ग्वालियर चंबल की सीटों पर सिंधिया के साथ में प्रचार करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह तो समय आने पर तय होगा ।वही उपचुनाव में खुद की दावेदारी को लेकर पवैया ने साफ किनारा कर लिया ।पवैया ने कहा कि बीजेपी में कार्यकर्ता संगठन का काम करता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews