मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के घर बैठकर शराब पीने वाले बयान पर MP PCC अध्यक्ष जीतू पटवारी का तंज, बोले- ये सरकार सबको नशे में रखना चाहती है

जीतू पटवारी ने कहा कि असल बात ये ही कि इस प्रदेश को भाजपा से कैसे मुक्ति मिले? ये जनता भी चाहती है कि 23 साल पुरानी एक ऐसी सरकार जिसने प्रदेश को अराजक बना दिया, कर्जदार बना दिया, करप्ट बना दिया, बेरोजगारी में नम्बर वन बना दिया, वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया उसे कैसे हटाया जाये। 
MP PCC meeting

MP PCC President Jitu Patwari’s taunt on Minister Narayan Singh statement : मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के घर में बैठकर शराब पीने के बयान पर तंज कसा है, उन्होंने कहा कि  यह सरकार पूरी जनता को नशे में रखना चाहती है, ये सिर्फ उनका नहीं पूरे मंत्रिमंडल का संदेश है।

शराब छुड़ाने का ये आइडिया दिया था मंत्री जी ने 

आपको बता दें कि मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कल शुक्रवार को नशा मुक्ति जन जागरूकता रथ रवाना करने के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि शराब एक सामाजिक बुराई है, इसे छुड़वाने के लिए पीने वाले व्यक्ति को घर में पत्नी , माँ और बच्चों के सामने बैठकर पीने के लिए कहें इससे उन्हें शर्म महसूस होगी और उनकी शराब पीने की लत धीरे धीरे छूट जाएगी।

मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के बयान पर प्रदेश सरकार को घेरा 

जीतू पटवारी ने मंत्री नारायण सिंह के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जब सरकार का कोई मंत्री बयान देता है वो उस सरकार का मत होता है अब नारायण सिंह जी जो कह रहे हैं वो सरकार का ही संदेश है, ये सरकार सबको नशे में रखना चाहती है और प्रदेश में अराजकता फैलाना चाहती है।

जब तक समस्या सामने नहीं आयेगी इलाज संभव नहीं 

कांग्रेस में हार के मंथन के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम चार लोकसभा , चार विधानसभा हारे हैं और स्थानीय स्तर पर भी कांग्रेस पार्टी चुनाव हारी है, हालांकि 18 में हमें थोड़ी सीटें मिली थी अब हम उसकी समीक्षा कर रहे हैं। पटवारी ने कहा जब तक हम किसी बीमारी के बारे में नहीं जानेंगे, उस बीमारी की समस्या का समाधान नहीं खोजेंगे तब तक उस बीमारी को जड़ से खत्म नहीं कर सकते हैं।

कांग्रेस फिर से चुनाव कैसे जीते इसके प्रयास  

जीतू पटवारी ने कहा कि हमारी लगातार बैठकें चलेंगी, अभी 2 दिन बैठक हैं, उसके बाद 5 और 6 जुलाई को फिर से बैठक होगी , फिर संगठन को मजबूत करने के लिए जिला और ब्लॉक अध्यक्ष की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि संगठन को कैसे मजबूत किया जाए इसको लेकर देश और प्रदेश में दोनों जगह कांग्रेस पार्टी चिंतित है, हम प्रयास कर रहे हैं कि हम कैसे फिर चुनाव जीतें।

प्रदेश में भाजपा से मुक्ति कांग्रेस का लक्ष्य 

जीतू पटवारी ने कहा कि असल बात ये ही कि इस प्रदेश को भाजपा से कैसे मुक्ति मिले? ये जनता भी चाहती है कि 23 साल पुरानी एक ऐसी सरकार जिसने प्रदेश को अराजक बना दिया, कर्जदार बना दिया, करप्ट बना दिया, बेरोजगारी में नम्बर वन बना दिया, वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया उसे कैसे हटाया जाये।

[dgv_vimeo_video id=”971334682″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews