MP की खिलाड़ी में बढ़ाया प्रदेश का गौरव, डेफ ओलम्पिक में जीता स्वर्ण पदक

MP की खिलाड़ी में बढ़ाया प्रदेश का गौरव, डेफ ओलम्पिक में जीता स्वर्ण पदक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश के खेल मानचित्र पर मध्य प्रदेश (MP News) का परचम लहराने लगा है, देश को बेहतरीन खिलाड़ी दे रही मध्य प्रदेश की अकादमी ने एक बार फिर नाम रोशन किया है। मप्र राज्य बैडमिंटन अकादमी की एक खिलाड़ी ने ब्राजील में चल रहे डेफ ओलंपिक में टीम इवेंट में स्वर्ण पदक (gold medal) जीतकर मध्य प्रदेश का गौरव (Gold medal for MP player) बढ़ाया है। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Sports Minister Yashodhara Raje Scindia)  ने खिलाड़ी अपने ट्विटर एकाउंट पर की बचपन की तस्वीर और नई तस्वीर शेयर कर ख़ुशी जताई है, उन्होंने लिखा है गौरांशी अब बड़ी हो गई है।

मध्य प्रदेश राज्य बैंडमिंटन अकादमी (MP State Badminton Academy) की दिव्यांग खिलाड़ी गौरांशी शर्मा ने ब्राजील में चल रहे डेफ ओलिम्पिक में टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया है। गौरांशी की सफलता पर मप्र की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई देते हुए कहा कि गौरांशी ने ये साबित कर दिया है कि मध्य प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

ये भी पढ़ें – ट्रेन से आपने कभी की है श्री रामायण यात्रा? IRCTC का ये स्पेशल टूर दे रहा आपको मौका

उन्होंने कहा कि गौरांशी की प्रतिभा को निखारने का श्रेय हमारी अकादमी की बेहतर सुविधाओं और प्रशिक्षकों को जाता है। मैं उनके समर्पित माता-पिता को भी बधाई देती हूँ। गौरांशी के माता-पिता भी दिव्यांग हैं, लेकिन उन्होंने कभी इसे गौरांशी के सपनों के बीच बाधा नहीं बनने दिया।

ये भी पढ़ें – सरकार का कर्मचारी-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, भत्ते के भुगतान को लेकर आदेश जारी, मई के महीने में मिलेगा लाभ

प्रशिक्षण के लिये एक लाख रूपये स्वीकृत

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि जब गौरांशी टी.टी. नगर स्टेडियम में समर कैम्प में शामिल होने आई थी, तब वो मात्र सात वर्ष की थी। उनकी लगन और जुनून के चलते वे मध्यप्रदेश राज्य बैंडमिंटन अकादमी के प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उनकी इस प्रतिभा को निरंतर जारी रखने और बेहतर प्रशिक्षण के लिए खेल विभाग द्वारा एक लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। जो उन्हें ब्राजील जाने से पहले ही प्रदान की गई है।

ये भी पढ़ें – जब चप्पल चोरी का मामला पहुंचा पुलिस के पास, पढ़िए क्या लिखा शिकायत में

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि गौरांशी ने डेफ ओलिम्पिक में स्वर्ण पदक हासिल कर हमें गौरवान्वित किया है। मुझे उम्मीद है कि गौरांशी इंडिविजुअल इवेंट में भी स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews