MP Police आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 पर बड़ी अपडेट, ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख बढ़ी, इन अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ

ये संशोधन उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतरिम आदेशों के अनुपालन में किया गया है। न्यायालीन प्रकरणों से संबंधित अभ्यर्थियों और उभयलिंगी अभ्यर्थियों को राहत प्रदान करने के लिए इन तिथियों में संशोधन किया गया है।
MP Police आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 पर बड़ी अपडेट, ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख बढ़ी, इन अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ

Madhya Pradesh Police Recruitment

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 (MP Police Constable Recruitment Exam 2025) में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों के लिए ये एक महत्वपूर्ण खबर है, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल MPESB ने पुलिस आरक्षक संवर्ग (कार्यपालिक) की सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा 2025 से संबंधित एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

ESB द्वारा जारी सूचना में ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियों में वृद्धि करने की जानकारी है लेकिन ये लाभ कुछ विशेष अभ्यर्थियों को ही मिलेगा जिसके बारे में भी सूचना में जानकारी दी गई है।

इसलिए किया आवेदन तिथियों में संशोधन?

पूर्व जारी सूचना के मुताबिक इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितम्बर 2025 से  6 अक्टूबर 2025  तक आमंत्रित किये गए थे जिसे बाद में बढ़ाकर 8 अक्टूबर कर दिया गया था हालाँकि अब इसमें एक और संशोधन किया गया है।

इन अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ 

बता दें ये संशोधन उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतरिम आदेशों के अनुपालन में किया गया है। न्यायालीन प्रकरणों से संबंधित अभ्यर्थियों और उभयलिंगी अभ्यर्थियों को राहत प्रदान करने के लिए इन तिथियों में संशोधन किया गया है। जिससे वे भी परीक्षा में सम्मिलित हो सकें।

पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 संशोधित तिथियां

ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि प्रारंभ: 16 अक्टूबर 2025
ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2025
ऑनलाइन आवेदन-पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2025
उभयलिंगी अभ्यर्थियों के प्रमाण अपलोड करने की अंतिम तिथि: 29 अक्टूबर 2025

आवेदकों के लिए विशेष निर्देश

  • उभयलिंगी अभ्यर्थियों के लिए प्रोफाइल पंजीयन फॉर्म में संशोधन हेतु जेंडर ऑप्शन में एक अलग से विकल्प जोड़ा गया है।
  • उच्च न्यायालय द्वारा याचिकाकर्ताओं को उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवेदन-पत्र जमा करने के लिए अंतरिम राहत प्रदान की गई है।
  • उभयलिंगी अभ्यर्थी एवं माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतरिम आदेश के परिपालन उक्त याचिकाओं के याचिकाकर्ता कथा याचिकाओं में समाहित बिदुओं के अंतर्गत आने वाले ऐसे सभी आवेदक 10 अक्टूबर 2025 से 22 अक्टूबर2025 (संशोधन दिनांक 23 अक्टूबर2020) तक उक्त परीक्षा हेतु ऑनलाइन  आवेदन-पत्र एमपी ऑनलाइन की वेबसाईट www.mponline.gov.in के माध्यम से भर सकते है।
  • न्यायालयीन प्रकारणों से संबंधित समस्त याचिकाकर्ता/आवेदकों की अभ्यर्थिता पूर्णत प्रावधिक (provisionally) रहेगी एवं उनके परीक्षा परिणाम उच्च न्यायालय के अंतिम निर्णय तह Withheld रहेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews