Hindi News

MP पुलिस का दीपावली में जुआ-सट्टा नेटवर्क पर सख्त शिकंजा, 65.31 लाख की नगदी सहित करोड़ो की संपत्ति और सैकड़ों आरोपी गिरफ्तार

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
दीपावली पर्व के दौरान राज्य में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है।
MP पुलिस का दीपावली में जुआ-सट्टा नेटवर्क पर सख्त शिकंजा, 65.31 लाख की नगदी सहित करोड़ो की संपत्ति और सैकड़ों आरोपी गिरफ्तार

railway property thief

दीपावली पर्व के चलते राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन और मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य त्योहारों के दौरान सामाजिक माहौल को स्वच्छ, सुरक्षित और अनुशासित बनाए रखना है।

राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस टीमों ने सतर्कता पूर्वक निरंतर कार्रवाई 

अभियान की अवधि के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस टीमों ने सतर्कता पूर्वक निरंतर कार्रवाई की। अब तक की गई संयुक्त कार्यवाहियों में पुलिस ने सैकड़ों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करते हुए ₹60,78,925 की नकद राशि सहित कई मोबाइल फोन, चार पहिया एवं दुपहिया वाहन, ताश की गड्डियां तथा जुए-सट्टे से संबंधित अन्य उपकरण सहित करोड़ो की संपत्ति जब्त की हैं।

प्रदेश भर में उल्लेखनीय प्रदर्शन

विदिशा — पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में ₹22.22 लाख का मशरूका जब्त किया गया, जिसमें नगद राशि, कार, स्कूटी एवं मोबाइल फोन शामिल हैं। छिंदवाड़ा (नवेगांव) — जंगल क्षेत्र में चल रहे जुए के फड़ पर छापामार कार्रवाई में ₹9.67 लाख मूल्य का मशरूका बरामद किया गया। अनूपपुर (बीजुरी) — पुलिस द्वारा ₹6.10 लाख की नगद राशि बरामद कर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया गया। सिहोर (भैरूंदा) — कार्रवाई में ₹5.25 लाख की बरामदगी की गई और 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। छतरपुर, राजगढ़, मंदसौर और ग्वालियर, — संयुक्त रूप से ₹12 लाख से अधिक का मशरूका जब्त किया गया।

बड़े शहरों में भी कार्रवाई 

इसके अतिरिक्‍त जबलपुर, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, दतिया, नर्मदापुरम, शिवपुरी, मंडला, बालाघाट, मैहर और दमोह में भी पुलिस टीमों द्वारा निरंतर दबिशें देते हुए बड़ी संख्या में आरोपी गिरफ्तार किए गए।

DGP के कड़े निर्देश 

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने कहा कि ‍“मध्यप्रदेश पुलिस समाज में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। किसी भी स्तर पर ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान न केवल कानून के पालन के लिए बल्कि समाजिक नैतिकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ठोस कदम है।

लगातार जारी अभियान 

उन्‍होंने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि यह अभियान निरंतर जारी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को जुआ-सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाए।

 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews