MP Police Promotion : 19 इंस्पेक्टर्स बनाये गए DSP, यहाँ देखें सूची

MP Police Promotion : 19 इंस्पेक्टर्स बनाये गए DSP, यहाँ देखें सूची

MP Police Promotion :  राज्य शासन ने मप्र पुलिस के 19 इंस्पेक्टर्स को मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है, गृह विभाग ने इसका आदेश जारी किया है जिसमें इन सभी के नाम है।

गृह विभाग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि ये सभी इंस्पेक्टर्स इस आदेश के बाद डीएसपी की वर्दी धारण कर सकेंगे लेकिन इन्हें वेतन अभी इंस्पेक्टर के पद वाला ही मिलेगा। दर असल इन अधिकारियों में से कई अधिकारी आज 31 जुलाई को रिटायर हो रहे है और कुछ अगले अगस्त से लेकर दिसंबर महीने तक रिटायर होंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews