प्रदेश भर में पुलिस को मिली सफलता, एक महीने में ही लाखों के शस्त्र बरामद और आरोपी गिरफ्तार

अभियान के तहत पुलिस ने जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के मामलों में सटीक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया
Madhya Pradesh Police

Madhya Pradesh Police’s initiative in Naxal-affected areas

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की पहल पर अपराधिक एवं असामाजिक तत्‍वों की धरपकड़, अवैध हथियार और मादक पदार्थ व अवैध धन की जब्‍ती के लिए मध्‍यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाया जा रहा प्रदेशव्‍यापी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम ने दो आरोपियों को 11 देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।

MP: Police successfully seize illegal weapons

आरोपी हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार

इससे पहले भी खरगौन पुलिस की सतर्कता ने जिले में अवैध हथियारों के मामलों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला था। पिछले माह एक कार्रवाई में आरोपी को हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया था और उसके कब्जे से 15 देशी पिस्टल बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित मूल्य लगभग ₹3,75,000/- थी। इन कार्रवाइयों ने अपराधियों के हौसले पस्त किए और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूती प्रदान की।

प्रदेश भर में मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई 

प्रदेश भर में मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी, निर्माण और वितरण पर निरंतर निगरानी रखी। इस माह के दौरान की गई कारवाई में लगभग 35 अवैध हथियार जब्त किए गए, जिनमें कई अवैध हथियार निर्माण इकाइयाँ भी शामिल हैं। बड़वानी और नरसिंहपुर से तीन-तीन, ग्वालियर और भिंड से दो-दो तथा अन्य जिलों से भी कई हथियार बरामद किए गए।

DGP कैलाश मकवाणा का मार्गदर्शन 

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराधियों के हौसले पस्त करने और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित हुई है।

सीएम के सख्त निर्देश 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के अनुरूप, प्रदेश पुलिस अवैध हथियारों के निर्माण, तस्करी और बिक्री के मामलों पर सतर्क निगरानी रख रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अपराधियों को हर हाल में न्याय के दायरे में लाया जाएगा।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews