MP Politics : शिवराज जी की भाषा उनके मन की स्थिति को दिखाती है : कमलनाथ

kamal nath

Kamalnath on Shivraj : मध्य प्रदेश में चुनाव सर पर हैं, सभी पार्टियां पूरे दमखम से मैदान में उतर चुकी हैं। उद्देश्य केवल एक, 2023 विधानसभा चुनाव में जीत। इस चुनाव को राजनैतिक जंग कहा जाए तो ये अतिशयोक्ति नहीं होगी। और अगर यह चुनाव जंग हैं तो आरोप-प्रत्यारोप और आक्षेप इसके हथियार।

पिछले कुछ समय से यही आरोप-प्रत्यारोप और आक्षेप का सिलसिला हमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीसीसी चीफ कमलनाथ के बीच में देखने को मिल रहा है। कभी दोनों एक दूसरे से सवाल करते हैं तो कभी दोनों एक दूसरे पर जमकर निशाना साधते हैं।

कांग्रेसियों में भारी आक्रोश

ऐसा ही हुआ अभी हाल ही में शिवराज सिंह द्वारा दिए गए एक भाषण के दौरान जहां उन्होंने कमलनाथ को भाषण के दौरान ‘पागल’ कह दिया। शिवराज के इस बयान के बाद कांग्रेसियों में भारी आक्रोश है और सभी ने इस बात पर गहरी आपत्ति जताई है। इतना ही नहीं खुद कमलनाथ ने टि्वटर हैंडल से वीडियो वायरल कर सीएम शिवराज पर निशाना साधा है।

मेरे साथ मेरे हनुमान, उनके आशीर्वाद से आगे बढूंगा

इस वीडियो में कमलनाथ ने कहा है कि “शिवराज जी मेरे लिए अभद्र शब्दों का उपयोग कर रहे हैं, यह भाषा उनके मन की स्थिति को दिखाती है।” इस सब पर मैं केवल इतना ही कहता हूं कि, हां मैं जुनूनी हूं इस प्रदेश को मॉडल राज्य बनाने के लिए, मैं संकल्प का पक्का हूं इस प्रदेश के किसानों और युवाओं के भविष्य के लिए, मैं निश्चय का पक्का हूं, अपनी माताओं और बहनों को सुरक्षित और सम्मानित जीवन देने के लिए मैं इस प्रदेश को उद्योगों का हब बनाना चाहता हूं। मध्य प्रदेश का विकास मेरा जुनून है, मेरे साथ मेरे हनुमान हैं, उनके आशीर्वाद के साथ मैं आगे बढूंगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews