सियासत मे कांग्रेस का मुगलई तड़का, प्रवक्ता बोली- इनके शासन मे बढी 30% GDP

mp congress

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर (manishankar iyer) द्वारा मुगलों की तारीफ करने के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी कुछ मुगलों को अच्छा बताया है। उन्होंने अकबर की भी तारीफ की। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinet) ने कहा है कि कुछ मुगल अच्छे थे और उन्होंने अच्छा काम किया। उन्होंने जलालुद्दीन अकबर को अच्छा शासक बताया। सुप्रिया भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही थी और एक पत्रकार के सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही।

यह भी पढ़े.. Indore News : पटाखे फोड़ने को लेकर दो दबंग परिवार भिड़े, पथराव हुआ, गाड़ियां तोड़ी

दरअसल, इसके एक दिन पहले मणिशंकर अय्यर ने मुगलों की तारीफ करते हुए उन्हें देशभक्त बताया था और कहा था कि मुगलों ने इस देश को अपना देश बनाया। साथ ही उन्होंने देश को बनाया। अय्यर ने कहा था कि अंग्रेज कहते थे हम राज करने आए हैं लेकिन मुगलों ने ऐसा नहीं किया। मणिशंकर अय्यर ने बाबर और हुमायूं दोनों की तारीफ की थी। अय्यर ने कहा कि बाबर ने अपने पुत्र हुमायूं को एक पत्र लिखा था और उसमें लिखा था कि अगर आप इस देश को चलाना चाहते हैं, साम्राज्य को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो यहां के निवासियों के धर्म में हस्तक्षेप नहीं करेंगे क्योंकि यह लोग सभ्य हैं, उनकी एक प्राचीन आस्था है, उनका दर्शन गहरा है।

यह भी पढ़े.. Madhya Pradesh: सीएम शिवराज सिंह ने की कई बड़ी घोषणाएं, प्रोत्साहन राशि भी देगी सरकार

पहले मणिशंकर अय्यर और अब सुप्रिया के इस बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है और कहा है कि कांग्रेस पार्टी का चरित्र मुगलों की तारीफ से पता चलता है। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि सुप्रिया श्रीनेत के द्वारा अकबर की तारीफ की गई है और अकबर वह शासक था जो महिलाओं का मीना बाजार लगाया करता था। ऐसे में कांग्रेस की नेत्री द्वारा मुगल शासक की तारीफ करना पार्टी के चाल और चरित्र को बताता है।

[dgv_vimeo_video id=”646350952″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews