MP Politics : राहुल गांधी पर गुजरात हाईकोर्ट का फैसला, कमलनाथ ने कहा ‘सत्य की राह कठिन है’

mp kamalnath

Kamal Nath on Rahul Gandhi : मानहानि केस में राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। उनकी याचिका खारिज कर दी गई है और इस फैसले के बाद उनके 2024 के चुनाव लड़ने पर भी रोक लग गई है। अब उनके पास सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प बचता है। गुजरात हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है महात्मा गांधी को याद करते हुए उन्हें उद्धृत किया है। उन्होने कहा है कि सत्य की राह कठिन है और राहुल गांधी ने यही राह पकड़ी है।

कमलनाथ ने ट्वीट करते लिए लिखा है कि ‘मानहानि केस में श्री राहुल गांधी के विषय में गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुझे महात्मा गांधी का कथन याद आता है। बापू ने कहा था कि सत्य का मतलब सत्य बोलना मात्र नहीं है। सत्य का अर्थ है, सत्य की रक्षा के लिए सब कुछ दांव पर लगा देना और बड़ी से बड़ी कुर्बानी देकर भी सत्य से विचलित नहीं होना। श्री राहुल गांधी ने सत्य की ऐसी ही कठिन राह पकड़ी है। हम सब उनके साथ हैं। इतिहास गवाह है कि चाहे जितनी परेशानियां आएं, चाहे जितनी परीक्षाएं हों, चाहे जितने षड्यंत्र किए जाएं, लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होती है।’

बता दें कि मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में अदालत ने  गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने कहा है कि निचली अदालत द्वारा उन्हें दोषी ठहराए जाने का फैसला उचित है और उस आदेश में हस्तक्षेप की कोई जरुरत नहीं है। कोर्ट ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ कम से कम 10 आपराधिक मामले लंबित है। ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी के खिलाफ मानहानि मामले में सत्र न्यायालय ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इस फैसले के बाद अब उनसे सामने सुप्रीम कोर्ट जाने का रास्ता बचता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews