MP Politics : यूनिफॉर्म सिविल कोड पर गरमाई सियासत, नरोत्तम मिश्रा ने ओवैसी पर साधा निशाना

MP Politics : यूनिफॉर्म सिविल कोड पर गरमाई सियासत, नरोत्तम मिश्रा ने ओवैसी पर साधा निशाना

Narottam Mishra on Asaduddin Owaisi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल यूनिफॉर्म कोड (UCC) को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। मंगलवार को भोपाल में उन्होने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर लोगों को भ्रमित कर रहा है। इसके बाद मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है। इसे लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी कहा कि प्रधानमंत्री शायद शायद ओबामा की नसीहत समझ नहीं पाए हैं। वहीं औवेसी के इस बयान के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि वो अंग्रेजों की भाषा बोल रहे हैं।

एक बार फिर यूसीसी के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि ‘ओवैसी और कांग्रेस अंग्रेजों की भाषा बोल रहे हैं। वो जिस संविधान का हवाला दे रहे हैं उसका निर्माण बाबा साहब ने किया है। बाबा साहब समान नागरिकता कानून के पक्ष में रहे। ओवैसी महिलाओं के उत्थान के कानून का भी विरोध करते हैं जो उनकी छद्म मानसिकता को दर्शाता है। कश्मीर का मुद्दा आया था तब भी हमने कहा था एक देश में एक विधान हो।’ वहीं दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की बैठक पर गृहमंत्री ने कहा कि ‘उन्हें दिल्ली की बैठक में घोषणा पत्र में क्या चर्चा करना है। पहले भी कहा है, घोषणापत्र के ऊपर का कवर चेंज करो और जारी कर दो। उन्होने पहले भी किसानों का कर्जा माफ नहीं किया, बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया, एक भी वादा पूरा नहीं किया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनता को झूठे भुलावे देती रहती है लेकिन अब लोग उसकी असलियत अच्छी तरह समझ गई है।

[dgv_vimeo_video id=”840397335″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews