MP Politics: सिंधिया-उमा की खास मुलाकात, बोले-मैदान में उतरा हूं, कांग्रेस को दूंगा जवाब

MP Politics: सिंधिया-उमा की खास मुलाकात, बोले-मैदान में उतरा हूं, कांग्रेस को दूंगा जवाब

भोपाल।

आज मंगलवार को BJP नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Rajya Sabha MP Jyotiraditya Scindia) एमपी दौरे (MP Visit)पर है।आज वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) के साथ आगर मालवा और देवास जिले (Agar Malwa and Dewas districts) में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।उपचुनाव (by election) से पहले शिवराज-सिंधिया (shivraj scindia) के इस दौरे के कई सियासी मायने निकाले जा रहे है। सभा से पहले सिंधिया भाजपा की दिग्गज नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Former Chief Minister Uma Bharti) से मिलने उनके घर पहुंचे। यहां उमा ने बडे ही जोरशोर से उनका स्वागत किया । दोनों के बीच काफी देर चर्चा चली। मुलाकात के बाद दोनों ने मीडिया के सामने एक दूसरे की तारीफों के पुल बांधे।इधर, इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे है, क्योंकि शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उमा जातीय संतुलन को लेकर नाराज हो गई थी और उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष को इसमे संशोधन करने को पत्र भी लिखा था, यह मुलाकात उमा के मन पर आए जाले को दूर करने की हो सकती है, मुलाकात को उसी घटनाकम के जोड़कर देखा जा रहा है।

इतना ही नही इस दौरान सिंधिया ने एक बार फिर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अब मैं मैदान में उतरा हूं कांग्रेस को जवाब दूंगा। सिंधिया ने कहा कि उमा भारती के साथ उनके पारिवारिक सम्बद्ध है , इसलिए भोपाल आने पर उनका आशीर्वाद लेने पहुंचा हूं।कांग्रेस को एक बार फिर आडे हाथों लेते हुए कहा कि पूरे प्रदेश की जनता का कांग्रेस से भंग हो गया है, कांग्रेस की 15 महीने की सरकार भ्रष्टाचारी रही।90 दिन में शांत था क्योंकि कोरोना का प्रकोप था लेकिन अब मैं मैदान में उतरा हूं कांग्रेस को जवाब दूंगा।

कैलाश जोशी को बताया प्रेरणा-सिंधिया

वही उन्होंने स्टेट हैंगर पर उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कैलाश जोशी को प्रेरणा बताया।सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में उन्होंने जनसेवक होने का सबसे अच्छा उदाहरण दिया था ।उनसे ही प्रेरणा लेकर हमें जन सेवा के पथ पर चलना है। वही जब उनसे सचिन पायलट के बीजेपी में शामिल होने की संभावना को लेकर सवाल किया तो सिंधिया ने चुप्पी साध ली और बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए।

पूरे देश में जगमगाएंगे सिंधिया-उमा

वही उमा भारती ने कहा कि सिंधिया परिवार से पुराने परविरिक सम्बन्ध हैं,ज्योतिरादित्य पूरे देश मे जगमगाएंगे। कांग्रेस पर पूरा संकट राहुल गांधी के कारण, कांग्रेस में अच्छे नेताओं की कद्र नहीं। सचिन पायलट के आत्मसम्मन को ठेस पहुंची है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews