
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की राजनीति (MP Politics) में एक बार फिर नया मोड़ आया है। कांग्रेस (Congress) के समर्थक माने जाने वाले मिर्ची बाबा (Mirchi baba) गुरुवार को मध्य प्रदेश के गृह और जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बाबा बुधवार को भिंड जिले में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) की सभा में अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर काफी दुखी और नाराज हैं।
वैराग्य नंद गिरी महाराज उर्फ मिर्ची बाबा एक बार फिर सुर्खियों में है। गुरुवार की सुबह उस समय लोग आश्चर्य में पड़ गए जब बाबा अचानक गृह और जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के चार इमली आवास पर पहुंच गए। करीब 15 मिनट तक चली इस बातचीत का लब्बोलुबाब तो सामने नहीं आया लेकिन मीडिया के सामने आए बाबा ने कांग्रेस के नेता डॉक्टर गोविंद सिंह (Govind singh) पर जमकर निशाना साधा।
बताया जा रहा है कि बुधवार को बाबा को कमलनाथ की भिंड में हुई सभा में मंच पर नहीं चढ़ने दिया गया और डॉक्टर गोविंद सिंह ने उन्हें मंच से नीचे रहने को कह दिया। बाबा इससे काफी आहत और दुखी हुए और उन्होंने साफ तौर पर डॉक्टर गोविंद सिंह पर बाबाओं का अपमान करने का आरोप लगा दिया। बाबा ने कहा कि शंकराचार्य के बाद महामंडलेश्वर का स्थान होता है और गोविंद सिंह ने जिस तरह से उनके साथ व्यवहार किया वह एक दलित का अपमान है।
[dgv_vimeo_video id=”681194200″]
Read More : Weather Alert : हिमाचल सहित इन राज्य में बारिश की संभावना, उत्तरी राज्य में बर्फबारी की आशंका, IMD का अलर्ट
बाबा ने धमकी दी कि वह ऐसी ऐसी बातें सामने रखेंगे कि गोविंद सिंह किस तरह से प्रदेश में तानाशाही कर रहे हैं। उन्होंने नरोत्तम मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने संत का हमेशा सम्मान किया है। बातचीत करते हुए बाबा काफी उत्तेजित हो गए और बताया जा रहा है कि उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस के नेताओं की पोल खोलने तक की धमकी दे डाली। अब बाबा का यह रूख कांग्रेस के नेताओं के लिए ऐसे समय मुसीबत खड़ी कर सकता है।
वहीं इस मामले मे डा.नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि बाबा उनसे सामान्य रूप से मिलने आए थे लेकिन कल के घटनाक्रम को लेकर काफी आहत भी थे। नरोत्तम ने सवाल किया कि आखिरकार कांग्रेस साधु संतों का अपमान क्यों करती है ।कमलनाथ को इसका जवाब देना चाहिए।
[dgv_vimeo_video id=”681192823″]
