MP Politics: उमा भारती के लेटर का वीडी शर्मा ने दिया यूं दिया जवाब

वीडी शर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश बीजेपी (MP BJP) की फायर ब्रांड नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Former Chief Minister Uma Bharti) के शराब बंदी और नशाबंदी (Alcoholism and Prohibition)  को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) को लिखे गए पत्र के बाद जवाब मिल गया है।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उमा भारती को जवाब देते हुए कहा है कि इस दिशा में सामाजिक आंदोलन (Protest) चलाया जाएगा। नियम कानून, अकेले से ये बुराई खत्म नहीं होगी। CM ने नर्मदा किनारे 1 किमी तक की शराब की दुकानें बंद की थीं।

यह भी पढ़े.. Ratlam News: निकाय चुनाव में टिकटों और उम्मीदवारों को लेकर वीडी शर्मा का बड़ा ऐलान

दरअसल, सोमवार को International Women’s Day  पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) को पत्र लिख कहा था कि यदि मध्यप्रदेश में महिलाओं को सम्मान एवं सुरक्षा के साथ जीने का अधिकार देना है तो शराबखोरों, नशाखोरों पर कड़ाई से नियंत्रण करना  होगा।  कोरोना काल के बाद हटाए गए लॉकडाउन (Lockdown) के पश्चात प्रदेश में शराब (alcohol) का कारोबार भी खुल गया है।

उमा ने आगे लिखा था कि कोरोना काल में जब शराब की दुकानें बंद थी तो शराब पीने से किसी की मृत्यु नहीं हुई, लेकिन शराब की दुकानें खुलने के बाद कई मौतें शराब पीने से हुई है। इसका साफ मतलब है कि शराब मानवता की शत्रु है।अगर किसी वर्जित क्षेत्र में शराब की दुकान है तो उसे तुरंत बंद करवा देना चाहिए। शराब के अहाते बंद करवाना चाहिए। गुजरात (Gujrat) और बिहार (Bihar) की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी शराबबंदी एवं नशाबंदी योजना बना सकते हैं।इर पर शर्मा ने जवाब दिया है।

यह भी पढ़े.. MP College: स्वरोजगार और सरकारी नौकरियों को लेकर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान

आज पत्रकारों की पीसी के दौरान उन्होंने कोरोना (Corona) को लेकर भी चर्चा की और कहा कि मध्यप्रदेश (MP) में भी बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं से लेकर भाजपा के जनप्रतिनिधिगण #COVID19Vaccination के लिए जनजागरुकता लाने के साथ ही वैक्सीनेशन (Vaccination सेंटर पर सेवा कार्य करेंगे।#Covid19 टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण देशभर में शुरू हो चुका है।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  (JP Nadda) के आह्वान पर पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा “कोविड मुक्त भारत” बनाने के लिए समाज में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने #COVID19 संक्रमणकाल में 47 देशों को 6.50 करोड़ वैक्सीन देकर वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा को धरातल पर उतारा है, इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ।

भारतीय जनता पार्टी ’सेवा ही संगठन’ के मूलमंत्र के साथ कार्य करती है। सेवा के इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी अब प्रदेशभर में कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएगी। पार्टी का यह अभियान कल 10 मार्च से प्रारंभ होकर एक महीने तक चलाया जाएगा। इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिये हेल्प डेस्क लगाकर और घर-घर पहुंचकर संपर्क करेंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि प्रदेशभर के मण्डलों में टीकाकरण केन्द्र के पास एक हेल्प डेस्क लगाई जाएगी। जिसके माध्यम से टीकाकरण कराने के लिये पंजीयन आदि कराया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु एप के माध्यम से लोगों के पंजीयन कराने में मदद करेंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण केन्द्र तक लाने व उन्हें घर तक छोड़ने में मदद भी करेंगे। इस हेल्प डेस्क पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मदद हेतु उपलब्ध रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने यह दिए हैं निर्देश

• 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले तथा 45 वर्ष से ज्यादा आयु वाले जिन्हें बीमारी है, उन्हें पहले टीका लगवाने के लिये जागरुक करेंगे।
• मण्डल स्तर पर हेल्प डेस्क लगाकर टीकाकरण अभियान में सहयोग करेंगे।
• टीकाकरण के लिये होने वाले पंजीयन में मदद करेंगे।
• पार्टी के कार्यकर्ता बुजुर्ग नागरिकों को घर से टीकाकरण केन्द्र तक लाने व उन्हें घर तक छोड़ने में सहयोग करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews