Video : सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने खेली कबड्डी, दुर्गा पंडाल में थिरके साध्वी के कदम

Video : सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने खेली कबड्डी, दुर्गा पंडाल में थिरके साध्वी के कदम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (MP Sadhvi Pragya Singh Thakur)  बुधवार को शक्तिनगर में विराजमान मां काली के दर्शन के लिए पहुंचीं। विधि विधान से मां की पूजा अर्चना करने के बाद उन्होने ग्राउंड में मौजूद खिलाड़ी कोच को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। इसके बाद ग्राउंड में खेल रहे प्लेयर्स के बीच पहुंच कर गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाकर हौसला अफजाई की। इस दौरान खिलाड़ियों के अनुरोध पर सांसद साध्वी जी ने महिला खिलाड़ियों के साथ कबड्डी भी खेली।

Video : बुलेट पर लड़की ने की तलवारबाजी, देखते रह गए लोग

इसी के साथ सांसद साध्वी प्रज्ञा हाथों में खप्पर हाथ में लेकर थिरकीं भी, ढोल की थाप पर जब उन्होने हाथों में खप्पर लिया तो उनके कदम थिरक उठे। उन्होने बंगाली समाज के दुर्गोत्सव कार्यक्रम में साध्वी ने बंगाली रीति रिवाज से आरती की। सांसद ने पारंपरिक तरीके से काली मां को प्रसाद चढ़ाया। इससे पहले सोमवार को भी सांसद ने महिलाओं के साथ गरबा किया था।

https://vimeo.com/631207177

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews