प्रदेश में 19 हज़ार शिक्षकों की जल्द होगी भर्ती

प्रदेश में 19 हज़ार शिक्षकों की जल्द होगी भर्ती

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (Professional Examination Board) यानी पीईबी जल्द ही शिक्षकों (Teachers) की भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। उम्मीद है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में परीक्षाएं आयोजित होंगी जो लगभग 20 दिन तक चलेंगी। प्राथमिक शिक्षकों (Primary Teacher) के 19000 पदों के लिए भर्ती की यह परीक्षा आयोजित की जा रही है।

बोर्ड को उम्मीद है कि इस परीक्षा में लगभग साढ़े छह लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। शिक्षा विभाग (Education Department) के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में सफल होने वाले शिक्षकों को विभाग नियुक्ति के लिए की जाने वाली काउंसलिंग में शामिल करेगा। यह परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन (Online) होगी और इस परीक्षा के लिए मिले आवेदनों के आधार पर ही परीक्षा का कार्यक्रम तैयार किया गया है जिसे जल्द ही आधिकारिक तौर पर भी घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा पिछली शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को नौकरी नहीं मिली जिसके कारण इस परीक्षा से लोगों का रुझान कम हुआ है और इसलिए इस बार आवेदनों की संख्या काफी कम है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews